Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मैं अंधभक्त नहीं…उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से मिला राम मंदिर का न्योता, बोले- भाजपा का कार्यक्रम पर कब्जा

Uddhav Thackeray ram mandir Invitation Speed Post: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पीड पोस्ट से राम मंदिर का निमंत्रण भेजा है. इससे शिवसैनिक गुस्से में हैं.

Uddhav Thackeray ram mandir Invitation Speed Post

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे.

Uddhav Thackeray ram mandir Invitation Speed Post: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट कर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता भेजा गया है. उन्हें शनिवार शाम को निमंत्रण मिला. इसको लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि स्पीड पोस्ट से निमंत्रण पत्र भेजने पर भगवान राम उन्हें श्राप देंगे.

संजय राउत ने कहा कि आप भगवान राम से प्रार्थना कर रहे हैं और दूसरी ओर रावण की तरह सरकार चला रहे हैं. संजय यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आप मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों को विशेष निमंत्रण दे रहे हैं जबकि उनका रामजन्म भूमि से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं ठाकरे परिवार का राम जन्मभूमि आंदोलन में बड़ा योगदान था.

यह भी पढ़ेंः स्कूल-काॅलेज, हाॅस्पिटल बंद… मांस-मदिरा की दुकानों पर भी ताला, जानें राज्यों में कहां-क्या नियम लागू

प्रेसिडेंट से कराई जाएं प्राण प्रतिष्ठा

वहीं निमंत्रण पत्र को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें राम मंदिर निमंत्रण में जाने की आवश्यकता नहीं है. वे पहले भी अयोध्या जा चुके हैं. उन्होंने मांग की है कि पीएम मोदी की जगह प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जानी चाहिए. राम मंदिर उनकेे पिता बाला साहेब का सपना था। मंदिर का उद्घाटन खुशी की बात है लेकिन भाजपा ने इस पर कब्जा कर लिया है.

उद्धव 22 को कालाराम मंदिर में करेंगे पूजा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 22 जनवरी को वे नासिक के कालाराम मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं रामभक्त हूं लेकिन अंध भक्त नहीं हूं. बता दें कि उद्धव ठाकरे के अलावा कांग्रेस, टीएमसी, राजद और सीपीएम के नेता भी इस कार्यक्रम में जाने के लिए मना कर चुके हैं. वहीं अखिलेश यादव और शरद पवार ने राम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने पर न्यास का आभार जताया और कहा कि वे उद्घाटन के बाद सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएंगे.

यह भी पढ़ेंः रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोमराजा परिवार समेत ये 14 जोड़े होंगे यजमान, देखें पूरी लिस्ट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital