देश

ऑगर मशीन को लेकर पहुंचे वायुसेना के विमान, थाइलैंड-नॉर्वे के एक्सपर्ट से ली जा रही मदद, 5 दिन से सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बुधवार (15 नवंबर) को दिल्ली से भारी ऑगर मशीन लाई गई हैं. वायुसेना के तीन विशेष विमानों के जरिए इन ऑगर मशीनों को उत्तरकाशी लाया गया है. इनका वजन 25 टन है. इन मशीनों की मदद से प्रति घंटे 5 मीटर मलबा निकाला जा सकेगा. मलबे को भेदकर स्टील पाइप को दूसरी तरफ पहुंचाया जाएगा.

वायुसेना के हरक्यूलिस विमानों से पहुंचाई गईं ऑगर मशीनें

बीते बुधवार को वायुसेना का हरक्यूलिस विमानों से तीन खेप चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर उतारी गई हैं. इस मशीन को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घटनास्थल तक पहुंचाया गया है. जिससे ड्रिलिंग करके मजदूरों को बाहर निकालने में मदद मिल सके.

एयरपोर्ट से ट्रक के जरिए घटनास्थल पर पहुंचीं मशीनें

वायुसेना का पहला हरक्यूलिस विमान ने हिंडन एयरबेस से मशीनों के पार्ट्स लेकर बुधवार को रवाना हुआ था. विमान चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर करीब 1 बजे पहुंचा था. जिसके बाद ऑगर मशीनों के पार्ट्स को ट्रक के जरिए घटनास्थल तक पहुंचाया गया.

नार्वे और थाइलैंड के एक्सपर्ट से ली जा रही मदद

रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभारी कर्नल डीपक पाटिल ने बताया कि अमेरिका में बनी जैक एंड पुस अर्थ ऑगर मशीन काफी एडवांस तकनीक वाली मशीन है. ये तेजी के साथ काम करेगी. राहत-बचाव कार्य में अब मिलिट्री की टीम भी शामिल हुई है. इसके अलावा एयरफोर्स और थलसेना भी इस ऑपरेशन में मदद कर रही है. दीपक पाटिल ने कहा कि मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए अब नार्वे और थाइलैंड के विशेषज्ञों की टीम की मदद ली जा रही है. इसके लिए थाइलैंड की कंपनी से संपर्क किया गया है.

यह भी पढ़ें- “सबूत दें, भारत जांच के लिए तैयार”, निज्जर हत्याकांड मामले में विदेश मंत्री ने कनाडा को लगाई लताड़

सुरंग धंसने से फंस गए हैं 40 मजदूर

बता दें कि उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे करीब 40 मजदूर अंदर फंस गए. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे सिल्कयारा की ओर हुआ, जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago