देश

Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एकजुट हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत, भारत बंद की तैयारी

सुभाष सिंह

Ayodhya: जहां एक ओर पहलवानों के पक्ष में खाप पंचायतें हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में अयोध्या हनुमानगढ़ी का पूरा संत समाज एकजुट हो गया है और अयोध्या से हुंकार भरते हुए संतों ने बृजभूषण के लिए दिल्ली जाने से लेकर भारत बंद करने तक की तैयारी कर ली है. इसी के साथ संतों ने गंगा में मेडल बहाने की बात करने वाले खिलाड़ियों को चैलेंज देते हुए कहा है कि, खिलाड़ी अपना मेडल गंगा में फेंकना चाहते हैं तो मेडल के साथ नौकरी और पैसे भी लौटा दें.

इसी के साथ साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के लिए दावा करते हुए संतों ने कहा है कि, अब मेडल लाकर दिखा दें तो हनुमानगढ़ी के संत उनको एक करोड़ रुपया देंगे. इसी के साथ संतों ने ये भी कहा है कि हरियाणा के एक अखाड़े के इशारे पर बृजभूषण के खिलाफ साजिश की जा रही है. तो वहीं संतों ने कहा कि, बृजभूषण के साथ खिलाड़ियों की जितनी फोटो अब तक सामने आई है उसमें वह टेंशन में नहीं बल्कि मुस्कुराते दिख रहे हैं, जिससे साबित होता है कि बृजभूषण ने उनको किसी भी तरह से परेशान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Kaushambi: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवती पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को अयोध्या में महारैली होने वाली थी, लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण उसे रद्द कर दिया गया है, लेकिन संत फिर भी पीछे नहीं हटे हैं और अब संतो ने दिल्ली तक जाने की हुंकार भरी है. संतों ने कहा है कि, बृजभूषण शरण सिंह के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं. चाहे दिल्ली जाना हो यह फिर भारत को ही क्यों न बंद करना हो. अखिल भारतीय संकट मोचन सेना के अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि, अयोध्या का कोई भी संत चाहे पूरे अयोध्या से ले लीजिए कोई भी संत सभी लोग नेता जी के साथ में खड़े हैं और हर तरीके से चाहे जहां भी जैसे भी आवश्यकता पड़े उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है. चाहे दिल्ली जाना पड़े, चाहे इसके लिए संपूर्ण भारतवर्ष बंद करना पड़े, हर जगह वह नेताजी के साथ में खड़े हैं.

बचपन से हनुमानगढ़ी से जुड़े हैं भाजपा सांसद

बता दें कि हनुमानगढ़ी के संत बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में इसीलिए उतरे हैं क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या हनुमानगढ़ी से बचपन से नाता रहा है. बृजभूषण शरण जब अयोध्या के साकेत डिग्री कॉलेज में पढ़ते थे उस समय भी उनका हनुमानगढ़ी में लगातार आना-जाना रहा और यह संबंध लगातार मजबूत होते गए.

सबकुछ हो रहा है पूर्व नियोजित

अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत सीधे तौर पर कहते हैं धरने पर बैठने वाले पहलवान अपना मेडल गंगा में फेंकने की बात करते हैं उन्हें मेडल के साथ पैसे और नौकरी सभी लौटा देनी चाहिए. संतों ने आरोप लगाया कि हरियाणा के एक अखाड़े के इशारे पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साजिश रची जा रही है, इसी के साथ वह यह भी सवाल उठाते हैं कि खिलाड़ी मेडल फेंकने गंगा में जाते हैं और नरेश टिकैत वहां पहुंच जाते हैं, यह सब कुछ पूर्व नियोजित योजना के तहत हो रहा है. हेमंत दास कहते हैं कि, मेडल बहाने के लिए कह रहे हैं, उनको जो पैसा मिला है उसको भी बहा दें. पैसा बहाने की बात नहीं कह रहे हैं, केवल मेडल बहाने की बात कर रहे हैं. उसी मेडल के साथ में पैसा भी बहा दें, तब जाने और रेलवे विभाग में जो नौकरी कर रहे हैं तुरंत उनको बर्खास्त कर देना चाहिए और अगर उनके पास दम हो तो दोबारा मेडल ला करके दिखाएं.

हरियाणा के एक अखाड़े के इशारे पर हो रहा है ये सब

संत संजय दास ने कहा कि, जो ऐसे आक्षेप लगा रहे हैं यह हरियाणा का सिर्फ एक अखाड़ा है, जिसके इशारे पर ये सब हो रहा है. वह अखाड़ा किसके अधीन चल रहा है यह आप भी जान रहे हैं, उसके इशारे पर सभी कार्य हो रहे हैं और अपने चरित्र का भी इन्होंने ध्यान नहीं रखा और इतनी बड़ी चीजों में कूद गए चाहे पॉलिटिक्स के लिए, चाहे हाईलाइट होने के लिए.

निजी स्वार्थ के लिए नेता जी अच्छे थे

बैठक के बाद अयोध्या हनुमानगढ़ी के संतों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जब तक निजी स्वार्थ था नेताजी अच्छे थे. जब मतलब निकल गया तो बृजभूषण सिंह गलत हो गए. खिलाड़ियों के साथ उनकी जितनी भी तस्वीरें सामने आई है उसमें खिलाड़ी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर कोई बात होती तो खिलाड़ियों के चेहरे पर टेंशन दिखाई देता. इसी के साथ हनुमानगढ़ी के संत सीधे तौर पर बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक को चैलेंज करते हैं कि अगर उनके अंदर दम है तो वह अब मेडल लाकर दिखा दे. हनुमानगढ़ी के संत अपनी तरफ से उनको एक करोड़ रुपए देंगे.

दे दिया गया है पैकेज

संत बलराम दास कहते हैं कि, उनको (पहलवानों को) बता दिया गया है और उनको पैकेज दे दिया गया है करोड़ों अरबों का. अब नेताजी बुरे हो गए. उन्होंने कहा है कि शोषण का आरोप लग रहा है आप किसी का भी कोई भी फोटो देख लीजिए, जिसकी फोटो मीडिया में चली है वह सब मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. कहीं तो टेंशन दिखना चाहिए और दम हो इन पहलवानों में, मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं 1 करोड़ रुपए नगद दूंगा. दम हो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया दोबारा मेडल ला करके दिखा दें. मेडल ला करके दिखा दें तो एक करोड़ रुपए हनुमानगढ़ी की तरफ से दिया जाएगा.

जानें क्या है मामला

बता दें कि कई महीनों से भारत के शीर्ष पहलवान खिलाड़ी भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.  उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है और इस मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago