देश

गुरुग्राम में साक्षी पार्ट 2: युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, कुछ दिन पहले टूटी थी सगाई

Gurugram Murder Case: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिलदहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक लगातार अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था. यहां तक कि उन दोनों की सगाई भी हो गयी थी, लेकिन प्रेमिका के घरवाले शादी के खिलाफ थे इसलिए सगाई टूट गई और आरोपी उसके बावजूद भी लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था. हालांकि लड़की ने शादी करने से मना कर दिया.

फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. पूरा मामला गुरुग्राम के मोलाहेड़ा इलाके का है, घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में ?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लड़के पर किस तरह ले आक्रोशित था. वह वीडियो में पहले युवती के पास जाता है. इस दौरान दोनों के बीच में काफी बहस होती है. युवती घटना के समय एक और महिला के साथ थी. इसी बीच आरोपी ने युवती को चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला. दूसरी महिला उसे रोकने की पूरी कोशिश करती दिखती है, लेकिन वह लड़की को बचा नहीं पाती. जब तक युवती खून से लथपथ होकर गिर नहीं जाती, आरोपी चाकू को पकड़े रहता है. इसके बाद दूसरी महिला आरोपी को वहां से निकाल लेती है. इसी वहां भीड़ भी इकठ्ठी हो जाती है और आरोपी को घेरने लगते हैं.

इस घटना का यह वीडियो देखकर एक बार फिर दिल्ली के साक्षी मर्डर केस की याद आ गयी. जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से बेरहमी से गोदकर मार डाला था. इस घटना ने पूरी दिल्ली को सकते में डाल  दिया था.

यूपी के रहने वाले थे युवक-युवती

पुलिस ने बताया कि युवती की चाकुओं से मौके पर ही मौत हो गई। लाश पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती दोनों उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं. युवती घरेलू सहायिका का काम करती थी. दोनों चार महीने तक रिलेशनशिप में थे. इसी बात ने आरोपी को परेशान कर रखा था. आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच जारी है.

Rahul Singh

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

8 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

18 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

47 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

56 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

59 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago