देश

Delhi School: दिल्ली में 11 जुलाई को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, लगातार बारिश के चलते AAP सरकार ने किया ऐलान

Delhi School Closed: देशभर में बाढ़-बारिश का कहर जारी है. राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है. लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है. इस बीच केजरीवाल सरकार ने स्कूलों की छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली में मंगलवार यानी की 11 जून को भी स्कूल बंद रहेंगे. एमसीडी ने एक लेटर जारी कर इस बात की जानकारी दी है.

बता दें कि बीते दिन रविवार को सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने ट्वीट जरिए ऐलान किया था कि भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया था. हालांकि दिल्ली में अभी बारिश हो रही है. इसलिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को भी स्कलों को बंद रखने का ऐलान किया.

यमुना नदी ने खतरे के निशान को किया पार

दिल्ली में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं अब यमुना ने भी अपना रुद्र रूप लेना शुरू कर दिया. जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जा पहुंचा है. इससे पहले आज सुबह बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी. इस मीटिंग में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मेयर समेत कई नेता मौजूद रहे थे. बैठक में यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर चर्चा की थी. बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने आगे कहा था कि CWC के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर 203.58 मीटर है. कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है. लेकिन, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक यमुना में जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

13 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

38 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

53 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago