सलमान खान
Salman Khan News Update: सलमान खान के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूछने पर पता चला कि ओला अप्लिकेशेन पर किसी ने गैलेक्सी अपार्टमेंट से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कार बुक की है. जिसके बाद पहले ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई और बाद में ओला बुक करवाने वाले पर एफआईआर दर्ज कर उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम रोहित त्यागी (20) है. वह छात्र है और बीबीए की पढ़ाई गाजियाबाद से कर रहा है. वह लगातार टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी खबर देख रहा था. इसलिए उसने ओला अप्लिकेशेन पर जाकर ओला बुक किया. यह ओला उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन तक उसने ओला बुक किया था. ओला ड्राइवर जब गैलेक्सी अपार्टमेन्ट पहुंचकर वहां मौजूद सुरक्षा रक्षक से पूछा कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.
डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. अदालत में पेशी के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कराने में जुटी हुई है. आरोपी ने ऐसा क्यों किया है इसकी वजह भी पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…