दुनिया

चांद पर कब्जा कर रहा है चीन, चला रहा है सैन्य कार्यक्रम! NASA के दावे से दुनिया में फैली सनसनी

NASA News: पूरी दुनिया एक बार फिर से चीन को संदेह भरी नजर से देखने के लिए मजबूर है. दरअसल अमेर‍िकी अंतर‍िक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) ने दावा किया है कि चीन चांद पर कब्जा कर रहा है और सैन्य कार्यक्रम भी चला रहा है. नासा प्रमुख बिल नेल्‍सन का दावा है कि चंद्रमा पर अपना दावा करने के लिए चीन अंतर‍िक्ष में गुप्‍त सैन्‍य पर‍ियोजनाओं को छ‍िपा रहा है. हालांकि चीन अंतर‍िक्ष पर की जा रही अपनी गत‍िव‍िध‍ियों को लेकर यही कहता रहता है कि वह वैज्ञान‍िक कार्य कर रहा है लेकिन नासा के इस दावे के बाद से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है और अब इस मामले में भी दुनिया चीन को संदेह की नजर से देखने लगी है.

द सन की रिपोर्ट में नासा प्रमुख ने दावा किया है कि “चीन के इरादे कुछ और ही हैं. हमें लगता है क‍ि वे अंतर‍िक्ष में एक सैन्‍य कार्यक्रम चला रहे हैं. इसकी जानकारी वे छुपा रहे हैं. नासा प्रमुख बिल नेल्‍सन ने ये भी कहा है कि अंतर‍िक्ष के क्षेत्र में चीन ने असाधारण प्रगत‍ि की है, लेकिन उसके ज्‍यादातर कार्यक्रम गोपनीय रहे हैं, ज‍िसके बारे में वह दुनिया को नहीं बताता है. नेल्‍सन ने ये भी कहा है कि हम एक रेस में है. 2030 तक चांद पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम वहां जल्‍द पहुंचना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-Portugal: क्या सच में कोई पहाड़ पैदा कर सकता है बच्चे! जानें क्या कहते हैं दावे, वैज्ञानिक भी हैरान, इस उपाय को करने से महिलाएं हो जाती हैं प्रेग्‍नेंट

2026 में लॉन्‍च क‍िया जाएगा आर्टेमिस III

नासा प्रमुख ने बताया है कि “आर्टेमिस III सितंबर 2026 में लॉन्‍च क‍िया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक नासा प्रमुख ने पहले ही इस बात को लेकर दावा किया था कि दक्षिण चीन सागर में ज‍िस तरह चीन की गत‍िव‍िध‍ियां, उसका मनमाना व्‍यवहार है, उससे साबित होता है क‍ि वह अंतर‍िक्ष में क‍िस तरह का व्‍यवहार करेगा. वह बोले कि अगर ऐसा होता है तो 1967 आउटर स्‍पेस समझौते का उल्‍लंघन होगा.

कहीं चांद को भी चीन अपना न कहने लगे

नासा प्रमुख कहते हैं कि “मेरी चिंता ये है क‍ि कहीं चीन चांद पर पहुंचकर ये कहना न शुरू कर दे क‍ि ये हमारी जगह है, आप इस क्षेत्र से बाहर रहें. जाह‍िर है क‍ि अंतर‍िक्ष में भी कोई एक दूसरे के काम में दखल नहीं देगा, लेकिन यह घोषणा न करें कि यह पूरा क्षेत्र अचानक आपका हो गया है. अंतरिक्ष में आक्रामकता बहुत नुकसान पहुंचाएगी.”

अमेरिका-चीन है प्रतिद्वंद्वी

दरअसल चांद को लेकर अमेर‍िका कई बार अपनी चिंता जाहिर कर चुका है और वह हमेशा इसको लेकर चिंतित रहता है. नासा इसलिए भी चिंतित है क्योंकि चीन अपना अंतर‍िक्ष स्‍टेशन 2022 में ही यहां पर स्थापित कर चुका है. अपने उपग्रहों की संख्‍या दोगुनी कर चुका है. चार साल में अरबों डालर इन्‍वेस्‍ट कर चुका है. रिपोर्ट का कहना है कि नेल्‍सन का दावा है क‍ि अमेर‍िका चीन से काफी आगे है. वह कहते हैं कि अगर चीन पहले वहां अपना आधार बनाना शुरू करता है तो वह चांद के कुछ ह‍िस्‍सों पर दावा कर सकता है.

जहां एक ओर नासा प्रमुख ने चांद को लेकर चीन की हरकत पर चिंता जाहिर की है तो वहीं दूसरी ओर अमेर‍िकी स्‍पेस फोर्स के कमांड ने चीन के ट्रैक‍िंग उपग्रहों को लेकर अलर्ट किया है. उसका कहना है कि चीन इसका उपयोग सैन्‍य अभ‍ियानों की न‍िगरानी के ल‍िए कर सकता है. तो वहीं ये कहा है कि चीन विशाल जासूसी गुब्बारे और हाइपरसोनिक मिसाइलें भी विकसित कर रहा है. गौरतलब है कि अमेर‍िका और चीन दोनों ही चंद्रमा पर अपनी स्‍थायी जगह बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं. इसी साल मार्च में चीन के वैज्ञान‍िकों ने डिज्‍नीलैंड के आकार का चंद्र बेस बनाने की घोषणा भी की थी. इसके जरिए पृथ्वी की गत‍िविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

11 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

11 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

32 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

39 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

55 minutes ago