मंत्री धर्म पाल सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश में संचालित अवैध मदरसों की लगातार जांच जारी है. अब नेपाल से सटे जिलों के मदरसों की जांच भी शुरू हो गई है. इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शीर्ष अधिकारियों की दो टीमें बनाई हैं. ये टीमें मदरसों की आय के स्रोतों का पता लगाएंगी और 13 जुलाई तक जांच को पूरा करेंगी. इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि योगी सरकार नेपाल से सटे 9 जिलों के मदरसों की जांच कराने जा रही है.
उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 9 जिलों में उन मदरसों की जांच होने जा रही है जहां पहले की जांच में उनकी फंडिंग संदिग्ध पाई गई थी. इस सम्बंध में भारत एक्सप्रेस से खास बात करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन मदरसों की जांच हो रही है,जहां दावा किया जा रहा है कि जकात के रकम से यह मदरसा चलता है.
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मदरसों को सियासत का केंद्र बनाना चाहती थी. हम लोग मदरसों को तालीम का केंद्र बनाना चाहते हैं. बता दें कि जांच के लिए चार अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो 9 जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी. जांच टीम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह, विभाग की निदेशक जे रीवा, संयुक्त निदेशक आरपी सिंह व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- UP News: श्रावस्ती में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
इस सम्बंध में जानकारी सामने आ रही है कि विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह की टीम आज और 15 जून को बलरामपुर जाएगी. यह दोनों अधिकारी 19 और 20 जून को सिद्धार्थनगर में व 26 और 27 जून को मऊ, 3 और 4 जुलाई को बहराइच व 10 और 11 जुलाई को श्रावस्ती का दौरा करेंगे. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे रीवा व संयुक्त निदेशक आरपी सिंह की टीम 20 और 21 जून को पीलीभीत 5 और 6 जुलाई को आजमगढ़, 12 और 13 जुलाई को लखीमपुर खीरी जाएंगे. बता दें कि इस टीम ने महाराजगंज में जांच कर ली है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…