देश

Bihar: छापेमारी करने समस्तीपुर पहुंची वैशाली पुलिस पर हमला, AK-47 लूटा, घंटों की मशक्कत के बाद लावारिस हालत में मिला हथियार

Samastipur: ग्रामीणों द्वार पुलिस की टीम पर हमला कर लुटे गए एके-47 और कारतूस को लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है. हथियारों की बरामदगी के बाद समस्तीपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है. हथियारों की बरामदगी के लिए समस्तीपुर पुलिस के कई थानों की टीमों द्वारा अभियान चलाया जा रहा था. सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सोनवर्षा चौक भुईधरा से हथियार बरामद हुआ है.  इस कार्यवाई के तहत समस्तीपुर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था.

बीते दिन शुक्रवार को वैशाली  पुलिस द्वारा देर शाम को अपराधियों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जानी थी. वैशाली पुलिस अपनी वर्दी में नहीं थी और जिस गाड़ी में पुलिस वाले थे उसमे नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ था. इन चीजों को देखते हुए ग्रामीणों में गलतफहमी हो गई. उन्हें लगा ये अपराधी हैं और ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले की वजह से पुलिस के दो जवान मंसूर अली और प्रियतम कुमार पुष्पम घायल हो गए .घायल जवानों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है.

वैशाली पुलिस की टीम पर हुए हमले की वजह से कई सवाल भी उठ रहे हैं. कही इस हमले के पीछे अपराधिक तत्त्व तो नहीं है. क्या जिन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी उन्हीं लोगों ने तो अफवाह नहीं फैलाया ताकि वो भाग सके?  हालांकि की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वैशाली पुलिस किस मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने गई थी. स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बैगैर ही वैशाली पुलिस ने कार्यवाई क्यों की ? ये वो सवाल हैं जिनका जवाब वैशाली पुलिस को देना चाहिए .

ये भी पढ़ें: MP News: ‘एक व्यक्ति, एक शादी’ की बात कर रहे थे सीएम शिवराज, मंच पर चार पत्नियों वाले मंत्रीजी

लूटा गया हथियार बरामद

समस्तीपुर पुलिस के लिए लुटे गए हथियारों को बरामद करना एक चुनौती था.  लेकिन समस्तीपुर पुलिस के द्वारा किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है कि लूटे गए हथियार को बरामद कर लिया गया. देर शाम हुए इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. समस्तीपुर से लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड पर था. इस घटना के पल-पल की जानकारी वरीय अधिकारियों के द्वारा ली जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Yagyavalkaya Mishra

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

34 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

51 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago