देश

Cold Store Collapsed: संभल कोल्ड स्टोरेज हादसे में 6 की मौत, मलबे में दबे 11 लोगों को निकाला गया, अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका

Cold Store Collapsed: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी इलाके के इस्लाम नगर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरने से मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गयी. अब तक एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने 11 लोगों को बचाया है. वहीं, इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि “अब तक हमने 11 लोगों को बचाया है और 6 लोगों की मृत्यु हुई है. NDRF अपने खोजी कुत्तों की मदद से फंसे लोगों को ढूंढ रहे हैं. हमने सुबह के लिए अपने बल को बढ़ाया है. NDRF और SDRF की दूसरी टीमें भी सुबह तक आएंगी. हमारी कोशिश राहत बचाव कार्य को जल्द से जल्द खत्म करने का है.

वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने कहा कि “यहां के मालिक, 2 नामजद लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है. हमने 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है. मलबा हटने के बाद ही इस बिल्डिंग के गिरने का असल कारण बता पाएंगे.”

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे और बड़ी संख्या में आलू की बोरियां रखी थीं. यहां अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण बचाव दल को राहत कार्य में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: UP News: संभल में ढहा कोल्ड स्टोरेज, 30-40 मजदूरों के दबे होने की आशंका, तीन को किया गया रेस्क्यू

सीएम योगी ने दिया निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए. उनके ऑफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया- “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.” ट्विटर पर आगे लिखा गया – “महाराज जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था हेतु भी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

3 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

18 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

43 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

57 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago