होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold Silver Price Update Today 17 March 2023: खरवास का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में शादी ब्याह कुछ दिनों के लिए बंद हो गए है. ऐसे में यदि आप सोने-चांदी के आभूषण की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश (investing in gold) करने का प्लान कर रहें हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है.
देश के सर्राफा बाजारों में इन दिनों सोना-चांदी के रेट में काफी उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है. फिर भी अब अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. सोना अब अपने हाई लेवल रेट से करीब 1,500 रुपये कम में मिल रहा है, जिसकी खरीदारी कर आप पैसों की बचत भी कर सकते हैं.
यदि आपने अभी तक सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना पड़ सकता है. सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने के रेट और भी ऊपर जा सकते हैं, जिससे पहले आप खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं. देश में बीते 24 घंटों में 24 कैरेट, 22 कैरेट के सोने के रेट में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में रेट में 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं गुरुवार सुबह 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 57,900 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 53,040 रुपये दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें- पतंजलि फूड लाएगी FPO, अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया- बाबा रामदेव का ऐलान
यदि आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले महानगरों में रेट की जानकारी जरूर लें, जिससे आपको किसी प्रकार की परेशानी ना हो. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 52,285 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 47,927 रुपये हो गई है.
इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोना 58,020 रुपये में मिल रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 53,200 रुपये दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 57,870 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 53,050 रुपये है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 57,870 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 53,050 रुपये रही.
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…