होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तेलंगाना की बहुमंजिला इमारत में लगी भयंकर आग (फोटो ani)
Hyderabad Fire: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद में बीती रात (गुरुवार) को एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भयकंर आग लग गई. बिल्डिंग में आग लगती ही अफरा-तफरी मच गई लोग इधर उधर भागने लगे. इस अग्निकांड में जलकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल है. जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में आठ फ्लोर हैं.
बताया जा रहा है यह भीषण आग गुरुवार शाम को स्वप्नलोक परिसर में लगी थी. जिसके बाद घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि “जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन दम घुटने की वजह से ही मौत होने की संभावना सबसे अधिक है. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है.”
हैदाबाद नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, हालांकि संभावना है कि दम घुटने की वजह से इन लोगों की मौत हुई हो. अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि छह लोगों की मौत हुई है.”
अधिकारी ने बताया कि “इस भीषण आग की चपेट में आने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों झुल गए है. उन्होंने बताया कि 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. वहीं, उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है.”
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के रहने वाले हैं और सभी लोग बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक मार्केटिंग कंपनी में काम किया करते थे. इमारत में आग इतनी भयंकर लगी थी कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. रेस्क्यू अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि देर रात तक इमारत से काफी धुआं निकल रहा था।
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…