Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sandeshkhali Case: शेख शाहजहां की बशीरहाट कोर्ट में पेशी, हिरासत को लेकर आएगा आदालत का फैसला

Sandeshkhali Case: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को आज बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट आज आरोपी की हिरासत को लेकर फैसला सुनाएगा.

Sandeshkhali Case

संदेशखाली केस.

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में आरोपी शेख शाहजहां को बशीरहाट सब डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट में पेशी से पहले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को रविवार (10 मार्च) को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर से बाहर लाया गया. बता दें कि आज कोर्ट उसकी हिरासत पर आदेश देगी. इससे पहले कोलकाता उच्च न्यायाल के आदेश पर सीआईडी ने शेख शाहजहां को सीबीआई के जिम्मे सौंप दिया था.

संदेशखाली थाना प्रभारी का हुआ तबादला

यौन उत्पीड़न और हिंसा प्रकरण में शनिवार (9 मार्च) को बंगाल पुलिस ने संदेशखाली थाने के प्रभारी बिश्वजीत सपुई का तबादला कर दिया था. उन्हें तीन महीने पहले ही संदेशखाली थाने का प्रभारी बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक, सुपई को बशीरहाट थाने में भेज दिया गया है.

हालांकि, प्रशासन इसे आधिकारिक रूप से नियमित तबादला बता रहा है. यौन उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने थाना प्रभारी बिश्वजीत सपुई के खिलाफ घोर विरोध प्रदर्शन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख शाहजहां शेख दो महीने तक फरार था. जिसके बाद 29 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: टीएमसी ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कृष्णानगर सीट से लड़ेंगी महुआ मोइत्रा; देखें किसे कहां से मिला टिकट

यह भी पढ़ें: “सिर्फ बीजेपी से ही नहीं, लेफ्ट और अधीर रंजन की कांग्रेस से लड़ाई”, अभिषेक बनर्जी का ब्रिगेड मैदान से चुनावी शंखनाद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital