देश

कबीर की धरती पर अंगारों पर क्यों चले दुसाध जाति के लोग?

Santkabeer Nagar: एक ओर जहां भारत चांद तक पहुंच गया है और स्पेस साइंस में विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. वहीं दूसरी तरफ भारत के ही कुछ हिस्से में लोग खुद को पिछड़ा और कमजोर बताने के लिए संघर्ष करते नज़र आते हैं.

भारत के विभिन्न राज्यों में कई जाति समूहों द्वारा खुद को कमजोर बताते हुए समय-समय पर आरक्षण की मांग करते हुए देखा गया है. कुछ ऐसा ही वाकया उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में देखने को मिला है जहां पिछले 12 -13 दिनों से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दुसाध समाज के सैकड़ों लोग अनिश्चित कालीन धरने पर हैं.

जब दुसाध जाति के धरनारत लोगों को लगा की स्थानीय प्रशासन और सरकार पर प्रेशर नहीं बन पा रहा है तो इससे नाराज दुसाध समाज के सैकड़ों लोगों ने जलते अंगारों और तलवार की धार पर चलकर जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है. वहीं, इन्होंने जिला प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए पूजा पाठ करके खुद को अनुसूचित जाति होने का प्रमाण भी दे रहे हैं.

दरअसल संतकबीरनगर का यह पूरा मामला दुसाध समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में घोषित कराने से जुड़ा हुआ है. आपको बताते दें कि दुसाध समाज के सैकड़ों महिला और पुरुष डीएम कार्यालय के पीछे धरना स्थल पर पिछले 12 -13 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर है. धरनारत लोगों का आरोप है कि शासन स्तर से दुसाध समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में घोषित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है लेकिन संतकबीरनगर जिला प्रशासन दुसाध समाज का न रिपोर्ट लगा रहा है और न ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कर रहा है. इससे ही नाराज होकर दुसाध समाज के सैकड़ों लोग अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं लेकिन इस धरने का जिला प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा तो दुसाध समाज के लोगों ने धरने के 13 वें दिन प्रशासन से नाराज होकर उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए अपने इष्ट देवता राह बाबा की पूजा की और जलते हुए अंगारों पर चलकर खुद को अनुसूचित जाति का होने की बात कही.

इसके बाद दुसाध समाज के लोग तलवार की धार पर खड़े होकरअपने पूजा के तरीकों से खतरनाक करतब भी दिखाना चाहते थे लेकिन इसकी भनक जिला प्रशासन को लगते ही सदर एसडीएम शैलेश दुबे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिला प्रशासन तथा पुलिस वालों ने उन्हें तलवार पर खड़े होने से रोक लिया. फिलहाल, दुसाध समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उनका आंदोलन और भी आगे तक जाएगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago