देश

Sant Kabir Nagar: सपा की ‘देश बचाओ देश बनाओ’ साइकिल यात्रा, सत्ता पाने की जुगत में अखिलेश की पार्टी

Sant Kabir Nagar:  यूपी की सियासत में सत्ता से दूर समाजवादी पार्टी खुद को सत्ता के करीब लाने के लिए हर जुगत में लगी हुई है. इसके लिए समाजवादी पार्टी ने ‘देश बचाओ देश बनाओ’ नाम से साइकिल यात्रा निकाली है. इस यात्रा का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव कर रहे हैं.

साइकिल यात्रा जैसे ही कबीर (Kabir) की भूमि संत कबीर नगर के मेहदावल में पहुंची वैसे ही वहां के जमीनी नेता जयराम पाण्डेय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. जयराम पाण्डेय समाजवादी पार्टी के संत कबीर नगर जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं. उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बहुचर्चित ‘मैं आ रहा हूं’ टाइमिंग के साथ वाली होर्डिंग लगवाई थी जिसके बाद सूबे का राजनैतिक तापमान बढ़ गया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में जयराम पाण्डेय (Jayram Pandey) मेहदावल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे लेकिन चुनाव नहीं जीत सके. हालांकि, जिला पंचायत चुनाव में सरकार के खिलाफ रहते हुए वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब रहे.

इस साइकिल यात्रा के ज़रिए सपा कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर नुक्कड़ सभा और चौपाल के माध्यम से भाजपा सरकार के नीतियों की विफलता को बता रहे हैं. वहीं पिछली सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं. लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि जनता को वह कितना समझा पाते हैं. केन्द्र एवं प्रदेश की सत्ता में एनडीए गठबंधन काबिज है ऐसे में अधिकांशत: राजनैतिक और सामाजिक लोग सत्ता के साथ रहना पसंद करते हैं जिसकी गवाही गाड़ियों में लगे दलों के झंडे करते नज़र आते हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी की डगर बहुत ही मुश्किलों से भरी हुई है.

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी (Lohiya Vahini) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा मेहदावल विधानसभा क्षेत्र (Mehdawal Assembly Area) में पहुंची थी. समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो से होते हुए साइकिल रैली निकाल कर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता को जागरूक किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए (I. N. D. I. A.) गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

8 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

13 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

26 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

53 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago