दुनिया

खूबसूरत वादियों वाले इस गांव में रहने पर मिल रहे हैं 49 लाख रुपये! पूरी करनी होगी ये शर्तें

Town Offering Money To Move Here: हर किसी का सपना होता है कि वह एक आलीशान घर में रहे. लेकिन अपनी आमदनी और बचत के हिसाब से ही वह इसे पूरा करने की कोशिश करता है. जहां कुछ अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं, वहीं कुछ लोग लाख कोशिशों के बाद भी अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते. ऐसे में उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता. वहीं अगर आपको एक खूबसूरत लोकेशन पर रहने के लिए पैसे भी मिलें तो फिर क्या कहना. आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई क्यों इस तरह का ऑफर देगा? लेकिन हम आपको बता दें कि एक जगह ऐसा भी है जहां इस तरह का ऑफर दिया जा रहा है वो भी एक खूबसूरत गांव में बसने के लिए.

इन जगहों पर बसने के लिए मिल रहे हैं 50 लाख

खूबसूरत पहाड़ी गांवों में बसने के लिए किसकी इच्छा नहीं होती. यूरोपियन देशों में आजकल इसी तरह के ऑफर की चर्चा जोरों पर है, जहां के गांवों में आकर बसने के लिए लगभग 50 लाख रुपये का ऑफर दिया जा रहा है. वहीं आपके दिमाग में यह बात भी आ रही होगी कि इस आकर्षक योजना के पीछे की वजह क्या है तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में.

स्विट्ज़रलैंड दे रहा यह ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार स्विट्ज़रलैंड अपने पहाड़ों में बसे गांव में लोगों को आकर बसने के लिए 50,000 यूरो यानि लगभग 49 लाख 26 हज़ार भारतीय मुद्रा के हिसाब से ऑफर कर रहा है. स्विट्ज़रलैंड का यह खूबसूरत गांव करीब 4,265 फीट की ऊंचाई पर यहां के स्विस प्रांत Valais में बसा हुआ है. वहीं यह गांव फ्रांस-इटली की सीमा पर पड़ता है.

इस वजह से दिया जा रहा है ऑफर

स्विट्ज़रलैंड का यह गांव बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों के बीच बसा है. यहां की प्राकृतिक छटा देखने लायक है. बावजूद इसके पिछले कई सालों में यहां के लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं. पलायन के कारण गांव में अब यहां गिनती के लोग बचे हैं. इसे देखते हुए साल 2018 से ही सरकार यहां पर लोगों को बसाने के लिए इतनी बड़ी रकम ऑफर कर रही है. अगर किसी परिवार में चार लोग हैं तो इस हिसाब से के परिवार में हर बालिग को £22,440 जोकि भारतीय मुद्रा में 22 लाख रुपये होते हैं और हर बच्चे को £8,975 यानि 8 लाख रुपये दे रही है.

इसे भी पढ़ें: बदलने वाली है इंडोनेशिया की राजधानी, जानिए किस मजबूरी में बदली जा रही है राजधानी?

पात्रता के लिए इन शर्तों का पालन करना होगा जरूरी

पात्रता के लिए 45 साल से कम उम्र के अलावा परमिट C मिला हुआ स्विस सिटीज़न होना ज़रूरी है. गांव में 10 साल रहने पर घर की कीमत बढ़ेगी लेकिन उससे पहले जगह छोड़ने वाले को यह रकम वापस देनी होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

24 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago