SBI Concurrent Auditor Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक के रूप में भर्ती के लिए 1194 पदों पर विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती एसबीआई और उसके पूर्व सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. वहां पर समवर्ती लेखा परीक्षक पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं. इसके बाद वे आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क का भुगतान करना और फॉर्म को सबमिट करना शामिल है. आवेदन के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगी. बैंक एक समिति का गठन करेगा, जो उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मानदंड तय करेगी. इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इस साक्षात्कार में कुल 100 अंक होंगे और अंतिम मेरिट सूची साक्षात्कार अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. अगर दो उम्मीदवारों के अंकों में समानता होती है, तो अधिक उम्र के उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1494 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 1194 समवर्ती लेखा परीक्षक के पद हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बैंक द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा.
ये भी पढ़ें: UPSC CSE 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी तक बढ़ी, एक क्लिक में पढ़ सकते है पूरी डिटेल्स
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…