देश

UPSC CSE 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी तक बढ़ी, एक क्लिक में पढ़ सकते है पूरी डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ा दिया है. जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे 21 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह दूसरा मौका है जब आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है.

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

UPSC द्वारा जारी किए गए ताजा नोटिस के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (IFS) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2025 (शाम 6 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है. पहले यह तिथि 11 फरवरी, 2025 थी, जिसे पहले 18 फरवरी तक बढ़ाया गया था. अब 21 फरवरी तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

सुधार विंडो भी खोली गई

आवेदन प्रक्रिया में और आसानी के लिए आयोग ने 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक एक सुधार विंडो भी खोली है. इस दौरान उम्मीदवार अपनी आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे. हालांकि, नोटिस में इस बदलाव का कारण नहीं बताया गया है.

ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में बदलाव

आवेदकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, UPSC ने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में बदलाव किए हैं. कुछ उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी, जिसके बाद वेबसाइट पर सुधार किए गए. उम्मीदवारों को अब UPSC की वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा.

सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 25 मई को

UPSC CSE 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए रिक्तियों को भरा जाएगा. इस बार कुल 979 रिक्तियों की उम्मीद है, जिसमें विकलांगता श्रेणी के लिए 38 रिक्तियां आरक्षित हैं.


ये भी पढ़ें: राजस्थान स्टाफ चयन आयोग ने जारी किया RSMSSB सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएट लेवल 2024 का परिणाम


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

8 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

22 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

3 hours ago