देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक गज्जन माजरा को अंतरिम जमानत देने से अदालत का इनकार, 18 जून को होगी मामले की सुनवाई

आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 जून को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाश पीठ मामले में सुनवाई कर रही है. जसवंत सिंह को कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

ईडी ने दी ये दलीलें

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामला धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 19 और पर्याप्त आधारों के बारे में है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उठाए गए मुद्दे अरविंद केजरीवाल मामले के समान हैं, जहां फैसला पहले ही सुरक्षित रखा जा चुका है. पंजाब के आप विधायक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने दलील दी कि मुद्दे समान नहीं हैं और रिमांड पर भेजे जाने का कारण मुख्य रूप से गैर-हाजिरी है.

हाई कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती

बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. जसवंत सिंह बैंक धोखाधड़ी से संबंधित मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जेल में बंद है. जसवंत सिंह ने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. जसवंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी द्वारा गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश को चुनौती दी है.

गिरफ्तारी को सही करार दिया

हाई कोर्ट ने जसवंत सिंह की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि जसवंत की गिरफ्तारी सही है. मैसर्स टी.सी एल. ने 46 करोड़ रुपये का लोन व क्रेडिट सुविधा हासिल की थी और याची इसका निदेशक था. बता दें कि ईडी ने जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया था. याची पर आरोप है कि लोन सुविधाएं देने के नियमों और शर्तो के विपरीत यह राशि अन्य कंपनियों को हस्तांतरित कर दी गई.

यह भी पढ़ें- Modi 3.0: मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही Suresh Gopi ने पद से मुक्त होने की इच्छा जताई, बताई ये वजह

जसवंत सिंह पर आरोप है कि 3.12 करोड़ रुपए आप नेता के व्यक्तिगत खाते में भेजे गए थे. फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 9 फरवरी 2018 को मैसर्स टी.सी. एल. के खाते में धोखाधड़ी के चलते आर.बी.आई को इसके बारे में सूचित किया गया. इसके बाद याची को बार-बार जांच में शामिल होने को कहा गया था. लेकिन टालमटोल करता रहा. जांच में शामिल नहीं होने पर नवंबर 2023 में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago