देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर SC ने CBI को जारी किया नोटिस

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सीबीआई की ओर से गई गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 23 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई करेगा.

मेडिकल ग्राउंड पर की थी अंतरिम जमानत की मांग

मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल चुकी है. सिंघवी ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत की मांग की. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 अगस्त को केजरीवाल की ओर से दायर दोनों याचिका को खारिज कर दिया था.

गिरफ्तारी और रिमांड को दी थी चुनौती

केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और रिमांड को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. साथ ही एक अन्य याचिका दायर कर जमानत की गुहार लगाई थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध कहना गलत है. उनकी गिरफ्तारी कानून सम्मत हुई है.

बता दें कि इस मामले में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को जमानत मिल चुकी है. दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी एक इंश्योरेंस अरेस्ट थी. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी थी. लेकिन सीबीआई के मामले में हिरासत में थे, इसलिए वो जेल से बाहर नही आये थे.

यह भी पढ़ें- खनिज युक्त भूमि पर कर लगाने का मामला, SC ने कहा- राज्यों को टैक्स लगाने का दिया गया अधिकार 1 अप्रैल 2005 से लागू होगा

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने से पहले दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे खारिज करते हुए कोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत जाने को कहा था. निचली अदालत ने केजरीवाल को हिरासत में भेजते हुए कहा था कि उनका नाम मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक के रूप में सामने आया है और जांच अभी भी जारी है. सीबीआई ने कहा था कि केजरीवाल जानबूझकर शराब घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब.नही दे रहे है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

NSUI का टिकट कटा तो निर्दलीय ही ठोक दी ताल; जानिए कौन हैं DUSU में तहलका मचाने वाले दीपांशु शौकीन

DUSU Election Results Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में पीरागढ़ी गाँव के रहने…

9 minutes ago

नंदीग्राम में कांग्रेस का दागी उम्मीदवार? संजय निरुपम ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर…

11 minutes ago

‘खाकी पहनकर नटवरलाल बना फिरता…!’ साइबर सेल ने खोल दी पोल, आजमगढ़ में दबोचे गए ‘सीओ साहब’

आजमगढ़ में पुलिस ने खुद को डिप्टी एसपी बताकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी…

21 minutes ago

श्मशान घाट में महिलाओं की नो-एंट्री सिर्फ परंपरा है या धर्मशास्त्र का आदेश? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Garud Puran Mukhagni Rules: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार और मुखाग्नि देने को लेकर कई…

25 minutes ago

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की हुई छुट्टी! BCCI को बता दिया अपना फैसला, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

Ajit Agarkar BCCI: चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने वाला…

45 minutes ago

हनीमून बना काल: शादीशुदा जोड़े के साथ हुआ भयानक हादसा, लगी खौफनाक आग; देखें VIDEO

दार्जिलिंग के सिटोंग स्थित एक होमस्टे में हनीमून के दौरान बारबेक्यू में कथित तौर पर…

50 minutes ago