देश

पूर्व IAS अनिल टूटेजा की याचिका पर SC ने छत्तीसगढ़ और यूपी सरकार को जारी किया नोटिस, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कथित आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ और यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. टूटेजा ने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर की मांग की है. कोर्ट 27 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

क्या है मामला?

वहीं नकली होलोग्राम बनाने के मामले में ट्रांजिट वारंट पर टूटेजा को यूपी के मेरठ कोर्ट में पेश किया गया. अनिल टुटेजा के खिलाफ कासना थाने में FIR दर्ज है. मामले में 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि छत्तीसगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट ने अवैध रूप से प्रिज्म होलोग्राफी प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया था.

यह भी पढ़ें-संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताई ये बात, अब सुनवाई 2 अगस्त को

टूटेजा को EOW ने किया था गिरफ्तार

कंपनी के मालिकों की मिली भगत से निविदा शर्तो को संशोधित कर अवैध रूप से निविदा आवंटित की गई थी. बदले में कमीशन लेकर डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई करवाई गई थी. टूटेजा इस समय ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आने के बाद रायपुर जेल में बंद हैं. जुलाई 2023 में छत्तीसगढ़ शराब नीति घोटाले से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में ईडी ने नोएडा के कासना थाने में तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज निलंबित IAS अनिल टूटेजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इनके अलावा PHSF के डायरेक्टर विधु गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 484, 120बी IPC और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

6 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

30 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

54 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago