देश

सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान! फिल्म बनने से पहले ही कराची का टिकट तैयार

Seema Haider: अपने प्यार सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से सीमा पार कर नोएडा आने वाली सीमा हैदर महीनों से सुर्खियों में हैं. इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आए दिन सीमा से जुड़ी कोई न कोई खबर आ ही जाती हैं. सीमा को भारत में नौकरी की ऑफर मिली है. सीमा चाहे तो सालाना 6 लाख रुपये कमा सकती है. वहीं अब सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को फिल्मों के जरिए भी दिखाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीमा हैदर का पाकिस्तान जाने का टिकट कट गया है.

किसने कराया टिकट

बता दें कि सीमा हैदर जब से इंडिया आई है, उसे पाकिस्तान भेजने को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है. कुछ लोग उसकी कहानी को फिल्म के जरिए दिखाने का विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में अभिषेक सोम नामक व्यक्ति ने सीमा और उसके ऊपर फिल्म बनाने वाले अमित जानी का पाकिस्तान का टिकट कटा दिया है. इतना ही नहीं, उसने टिकट सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है. मेरठ के रहने वाले अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैं. डायरेक्टर अमित जानी भी मेरठ के ही रहने वाले हैं. दोनों की पुरानी दोस्ती रही है. लेकिन अब दोनों की राहें अलग-अलग हैं.

यह भी पढ़ें: “लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों ‘फ्लाइंग किस’ देंगे राहुल गांधी”, कांग्रेस की महिला विधायक का बड़ा बयान

बड़े पर्दे पर सीमा हैदर का डेब्यू

रिपोर्टों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की एक टीम ने सीमा से मुलाकात की और फिल्म के लिए ऑडिशन लिया. सीमा, ए टेलर मर्डर स्टोरी नामक फिल्म में एक रॉ अधिकारी की भूमिका निभाएगी. हालांकि, सीमा हैदर ने फिल्म में काम करने की सहमति नहीं दी है. सीमा ने कहा है कि मामले में एटीएस से क्लीन टिट मिलने के बाद ही भूमिका निभाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

2 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

2 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

2 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

3 hours ago