देश

लखनऊ में आयोजित हुआ दिव्यांगों का सेमिनार, स्वाति सिंह भी हुईं शामिल

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिव्यांगों के एक सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें पद्मश्री कनुभाई हसमुखई भाई टेलर सहित 80 दिव्यांगजनों और उनके लिए काम करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. लखनऊ के कृष्णानगर स्थित एक होटल में इस अवसर पर छह घंटे का सेमिनार आयोजित हुआ. सेमिनार में कनुभाई टेलर ने कहा कि यदि मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो दिव्यांगता हमारे कामों में अवरोध नहीं उत्पन्न कर सकती. प्रकृति ने यदि कोई बाधा उत्पन्न किया है तो निश्चय ही वह कोई अच्छी विशेषता भी देता है, उसे हमें निखारने की जरुरत है.

 

स्वाति फाउंडेशन की अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह (Swati Singh) ने कहा कि प्रकृति जिस भी व्यक्ति को शारीरिक रुप से अक्षम बनाती है, उसको निश्चय ही कुछ विशेष दिव्य दृष्टि देती है. उसको पहचानने की जरूरत है, उसको पहचान कर जो चला वह अपनी दिव्यांगता पर हावी हो गया और वह कर बैठा जो शारीरिक रूप से स्वस्थ भी नहीं कर सकते.

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक सबसे ज्यादा दिव्यांजनों के लिए काम किया है. उन्होंने आत्मसम्मान का भाव भरने के लिए सबसे पहले विकलांग शब्द को दिव्यांगजन कर दिया, जिससे आत्मग्लानि का भाव न आये. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों कार्यक्रम चलाए, जिससे आज दिव्यांगजन आत्मनिर्भर हो रहे हैं.

उन्होंने सूरदास का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने एक बार सूरदास का हाथ पकड़कर बांधा को पार कराया था. उसके बाद छोड़कर जाने लगे तो तुरंत सूरदास ने तुरंत उन्हें पहचान लिया और उन्होंने कहा कि आपने हमको इतना निर्बल समझ लिया है. आप इतने सबल हैं तो मेरे मन और आत्मा से निकलकर देखिए. उन्होंने कहा कि हर दिव्यांगजन को सूरदास से प्रेरणा लेनी चाहिए. समाज आगे आये और दिव्यांगजनों की मदद करे.

सेमिनार में “आंशिक विकलांगता को पूर्ण विकलांगता में परिवर्तित सम्बंधी रोकथाम ” विषय पर विशेषज्ञों ने अपने शोध परक विचार प्रस्तुत किये तथा दिव्यंगता से संबंधित – सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सीय एवं तकनीकी पक्षों पर अपने विचार रखे. सेमिनार में इसरो से लगायत अनेकों क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोगों की उपस्थित ने दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान प्रकट किया जो समाज में दिव्यांगजनों के प्रति आदर प्रदर्शित कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

27 seconds ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

17 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

46 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

54 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago