मनोरंजन

Bigg Boss 17: Mannara Chopra की प्रिंयका-परिणीति संग तस्वीरें आई सामने, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन शो के दौरान उन्हें लगातार उनकी बहनों के नाम से छेड़ा जाता है. पिछले दिनों के शो में अपने देखा होगा कि अभिषेक मन्नारा चोपड़ा को उनकी बहनों का नाम लेकर चिढ़ाते नजर आए थे. अभिषेक ने कहा था कि उनका चेहरा उनकी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की तरह लगता है. वह मन्नारा को परिणीति या डुप्लिकेट परिणीति चोपड़ा कह रहे थे. ऐसा अभिषेक इसलिए कह रहे थे क्योंकि मन्नारा चोपड़ा की मां और प्रियंका-परिणीति के पिता आपस में सगे भाई-बहन हैं.

प्रियंका-परिणीति से है मन्नारा का रिश्ता

आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा प्रियंका-परिणीति की बुआ (कामिनी हांडा) की बेटी हैं. वहीं बिग बॉस शो में आपने देखा होगा कि उन्हें उनकी बहनों के नाम से चिढ़ाए जानें पर वीकेंड के वार में सलमान खान ने सवाल भी किया था. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस बात का डर लगता है कि लोग कहेंगे कि वह बहनों का नाम यूज करके करियर में आगे बढ़ी हैं. आगे उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें तरक्की अपनी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर मिले. इन सब बातों को सुनने के बाद सलमान उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे थे और उन्होंने अभिषेक की जमकर लताड़ लगाई.

ये भी पढ़ें- Tejas Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन ही तोड़ा दम, किया इतने का कलेक्शन

सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल

इस बीच बिग बॉस की खबरें शेयर करने वाले एक अकाउंट ने परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के साथ मन्नारा चोपड़ा की एक तस्वीर अपने अकाउंट पर शेयर किया है. ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि परिणीति, मन्नारा और प्रियंका किसी फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही परिणीति और मन्नारा ने लहंगा पहना हुआ है वहीं प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनी है.

ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. और इस पर लोगो के तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहा है. फैंस परिणीति-प्रियंका और मन्नारा की फोटो पर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे है. इस दौरान एक यूजर ने लिखा, “साथ में क्यूट लग रही हैं. लेकिन अंकिता से ज्यादा नहीं. तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि मन्नारा कितनी क्यूट है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago