होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर (फोटो ANI)
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों का कंपकपाना शुरू कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ कई हिल स्टेशनों पर अब बर्फबारी होना शुरू हो गई है. जिसकी वजह से बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी घना कोहरा रहेगा. शीत लहर चलने से अभी गलन और बढ़ेगी. नौ जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं. उत्तर प्रदेश के जिलों में घने कोहरे की वजह विजिबिलिटी कम हो गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा भारी शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है.आईएमडी (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है आईएमडी के मुताबिक, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर बढ़ने के कारण आश्रय गृहों में बेघर लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है.
उत्तर प्रदेश में शीत लहर ने लोगों में ठिठुरन पैदा कर दी है. वहीं घने कोहरे की वजह से ट्रेनें भी काफी लेट हो रही है. उत्तर पूर्वी रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह के मुताबिक गोरखपुर में यात्रियों को ठंड और ट्रेन की देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड से बचने के लिए सभी श्रेणी के लिए अलग-अलग वेटिंग हॉल बनाए गए हैं. लोगों से अनुरोध है कि वे ट्रेन आने तक वहीं इंतजार करें. वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है. वहीं कानपुर में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह कोहरा छाया रहा. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Sammed ShikharJi: राहुल गांधी का जैन समुदाय को समर्थन, श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का हो रहा विरोध
पंजाब के बठिंडा शहर में घना कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक स्थानीय ने बताया, “बठिंडा में काफी कोहरा है. दृश्यता काफी कम हो गई है. एक व्यक्ति को दूसरा व्यक्ति नहीं दिख रहा है. कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. ज्यादातर जगहों पर लोग आग सहारा लेते हुए दिख रहे हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…