होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price january 6 2023: आज सुबह यानी 6 जनवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक,पिछले एक हफ्ते से जारी कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है. आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. सरकार ने कुछ महीने पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा कर दी थी. वहीं देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर बना हुआ है. इन चार महिनों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.
पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ शहरों में कीमतों में ढुलाई की लागत और अन्य कारणों से मामूली परिवर्तन देखने को मिला है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है.
नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
जयपुर में पेट्रोल 109.31 रुपये और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
अलीगढ़ में पेट्रोल 96.70 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
गोरखपुर में पेट्रोल 96.91 रुपये और डीजल 90.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
यदि आप भी अपने शहर में केवल एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा. और आपको आपके शहर के पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव पता चल जाएगा.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…