देश

MP News: इमरजेंसी के दौरान जेल गए सेनानियों को 30,000 रुपये प्रति माह देगी मध्य प्रदेश सरकार, CM शिवराज बोले- नेहरू खानदान के लिए लोकतंत्र सिर्फ मुखौटा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नया दांव चला है. उन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल गए सैनानियों को 30 हजार रुपये प्रति महीना देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सैनानी अब दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ठहर सकेंगे. प्रदेश में पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम शिवराज ने जनता को लुभाने के लिए की कई घोषणाएं करना शुरू कर दिया है. दरअसल मुख्यमंत्री निवास स्थान पर आज सोमवार को एक मीसाबंदियों (लोकतंत्र सेनानियों) के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस दौरान सीएम शिवराज ने यह घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने नेहरू खानदान पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोकतंत्र के लिए सिर्फ एक मुखौटा है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मैं भी एक स्वतंत्रता सेनानी हूं. जब कोई सत्ता के मद में चूर होता है तो सब भूल जाते हैं. आगे उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि आपातकाल में यही हुआ. अपने आपको बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया गया”.

‘एक परिवार को सत्ता में रहना था’

सीएम शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि “यह सब अंग्रेजों और मुगलों की तरह ही किया गया. एक परिवार को सत्ता में बने रहना था. जब इंदिरा जी को लगा कि फैसला उनके खिलाफ आया है तो उन्होंने लोकतंत्र को कुचल कर रख दिया. इसके बाद सेनानियों ने लगातार हिम्मत जुटाई और लड़ाई करने में जुट गए. उन पर लट्ठ पड़ते रहे, लेकिन उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी”.

लोकतंत्र सेनानियों के लिए की ये घोषणाएं

सीएम शिवराज सिंह ने घोषणा की कि अब लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) को अब सरकार 25 हजाप के बजाय तीस हजार रुपये महीना पेंशन मिलेगी. साथ ही लोकतंत्र सेनानी जिलों के विश्राम गृह में दो दिन तक पचास फीसदी शुल्क के साथ रुक सकेंगे. उनके फ्री इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी. उनके परिचय पत्र बनेंगे. उनके दिवंगत होने पर दस हजार की आर्थिक सहायता तत्काल मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

6 hours ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

6 hours ago

स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: मोदी सरकार ने लॉन्च किया NFI 7th Edition और ADR-PvPI 2.0 ऐप

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…

6 hours ago

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…

7 hours ago