देश

अदाणी समूह के महाकुंभ के सेवा कार्यों की द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने की प्रशंसा

महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की हर ओर प्रशंसा हो रही है. अब  द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने भी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की है. शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा महाप्रसाद की अनवरत  व्यवस्था अति पुण्य का कार्य हैं. आपने देखा होगा कि कुंभ मेले में बड़े-बड़े शिविर लगाए गए थे, जहां भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था की गई थी. मेला प्राधिकरण और प्रशासन ने भी व्यवस्था की थी और स्वयंसेवी संगठनों और बड़े दानदाताओं ने भी. जब हम सेक्टर 19 से सेक्टर 12 जा रहे थे, तो हमने देखा कि अदाणी समूह द्वारा एक विशाल ‘भंडारा’ आयोजित किया जा रहा था.

स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि अदाणी समूह द्वारा हर दिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाया जाता है. यह बहुत बड़ी बात है. वहां एक किलोमीटर लंबी कतार थी, लोग खाना परोस रहे थे, लोग बैठ कर प्रसाद ले रहे थे, अदाणी ग्रुप की यह सेवा पिछले 1 महीने से जारी है.

सेवा की हर ओर हो रही प्रशंसा

अदाणी समूह ने कुंभ 2025 में सेवा भाव के उद्देश्य से 1 लाख श्रद्धालूओं को संध्या आरती की प्रति बांटने का भी निर्णय लिया था. इसके अलावा महाकुंभ में अदाणी समूह की ओर से हर दिन 1 लाख लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है. समूह के कार्यों की देश के जाने माने साधु-संतों द्वारा प्रशंसा की जा चुकी है.

इससे पहले महाकुंभ क्षेत्र में सेवा कार्यों का अनंत श्री विभूषित श्रोत्रीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी सद्गुरु स्वामी, ब्रह्मानंद सरस्वती जी महराज, श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा, श्री राम क्षेत्र महा संस्थानम दक्षिण कन्नड़  कर्नाटक ने समूह के प्रयासों की प्रशंसा की और साधुवाद दिया है.

वहीं महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद जी महराज ने भी अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है. उन्होंने अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी द्वारा इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद के लिए उनका अभिनंदन किया

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

50 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago