शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती.
महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की हर ओर प्रशंसा हो रही है. अब द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने भी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की है. शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा महाप्रसाद की अनवरत व्यवस्था अति पुण्य का कार्य हैं. आपने देखा होगा कि कुंभ मेले में बड़े-बड़े शिविर लगाए गए थे, जहां भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था की गई थी. मेला प्राधिकरण और प्रशासन ने भी व्यवस्था की थी और स्वयंसेवी संगठनों और बड़े दानदाताओं ने भी. जब हम सेक्टर 19 से सेक्टर 12 जा रहे थे, तो हमने देखा कि अदाणी समूह द्वारा एक विशाल ‘भंडारा’ आयोजित किया जा रहा था.
स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि अदाणी समूह द्वारा हर दिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाया जाता है. यह बहुत बड़ी बात है. वहां एक किलोमीटर लंबी कतार थी, लोग खाना परोस रहे थे, लोग बैठ कर प्रसाद ले रहे थे, अदाणी ग्रुप की यह सेवा पिछले 1 महीने से जारी है.
#WATCH | Surat, Gujarat | Shankaracharya of Dwarka Sharada Peetham Math, Swami Sadanand Saraswati, says, “…You must have seen that big camps were set up in Kumbh Mela where arrangements were made for food, water, and accommodation. The fair authority and administration had made… pic.twitter.com/oH9xCGvlsX
— ANI (@ANI) February 18, 2025
सेवा की हर ओर हो रही प्रशंसा
अदाणी समूह ने कुंभ 2025 में सेवा भाव के उद्देश्य से 1 लाख श्रद्धालूओं को संध्या आरती की प्रति बांटने का भी निर्णय लिया था. इसके अलावा महाकुंभ में अदाणी समूह की ओर से हर दिन 1 लाख लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है. समूह के कार्यों की देश के जाने माने साधु-संतों द्वारा प्रशंसा की जा चुकी है.
इससे पहले महाकुंभ क्षेत्र में सेवा कार्यों का अनंत श्री विभूषित श्रोत्रीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी सद्गुरु स्वामी, ब्रह्मानंद सरस्वती जी महराज, श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा, श्री राम क्षेत्र महा संस्थानम दक्षिण कन्नड़ कर्नाटक ने समूह के प्रयासों की प्रशंसा की और साधुवाद दिया है.
वहीं महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद जी महराज ने भी अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है. उन्होंने अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी द्वारा इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद के लिए उनका अभिनंदन किया
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


