देश

‘न्योता मिला…आपका आभारी हूं…’ शरद पवार बोले- प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आऊंगा

Sharad Pawar Ram Mandir Inauguration Invitation: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है. ऐसे में जोरों से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच एक और बड़े नेता ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया. एनसीपी प्रमुख शरद पवार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिख न्योता भेजे जाने पर आभार जताया है. इससे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, लालु प्रसाद यादव भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से किनारा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः सरकारी कंपनिया 10 रुपए तक घटा सकती हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, आखिरी बार 2021 में कम हुए थे दाम

न्योता मिला इसका आभारी हूं- शरद पवार

उन्होंने चंपतराय को लिखे पत्र में कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला. इसके लिए आपका आभारी हूं. श्रीराम भारत ही नहीं दुनियाभर में फैले करोड़ों भक्तों की आस्था और श्रद्धा के प्रतीक हैं. अयोध्या के समारोह को लेकर रामभक्तों में भारी उत्साह हैं. 22 जनवरी को समारोह संपन्न होने के बाद श्रीराम लला के दर्शन सहजता से करूंगा. आपके स्नेह पूर्ण निमंत्रण के लिए एक बार फिर आपका आभार व्यक्त करता हूं.

वहीं शरद पवार महाराष्ट्र के बेलगांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के बाद जब मंदिर बनाने का विचार हुआ तब राजीव गांधी पीएम थे. उन्होंने मंदिर निर्माण की इजाजत दी और शिलान्यास किया. हालांकि उसके बाद कुछ लोग कोर्ट चले गए.

राजनीतिक इवेंट में शामिल नहीं होना चाहता- राहुल गांधी

इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मंदिर के कार्यक्रम को आरएसएस-भाजपा ने राजनीतिक इवेंट बना दिया है. इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भी धार्मिक व्यक्ति हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे लेकिन वे राजनीतिक इवेंट का हिस्सा नहीं बन सकते.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में तीन दिनों तक अखंड पाठ करेगा सिख समुदाय…ये बड़ा कारण आया सामने, जानें प्राण-प्रतिष्ठा से क्या है लिंक

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

1 hour ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

2 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

3 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

4 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

5 hours ago