देश

अडानी मामले पर JPC का विरोध करने वाले शरद पवार का यू-टर्न, NCP प्रमुख ने अब दी विपक्षी एकता की दुहाई

Adani Hindenburg Row: हिंडनबर्ग-अडानी मामले पर जेपीसी गठित करने की विपक्ष की मांग को गलत बताने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने यू-टर्न ले लिया है. शरद पवार ने कहा कि विपक्षी एकता के लिए अगर यह जरूरी है तो मैं जेपीसी गठित करने की मांग का विरोध नहीं करूंगा.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शरद पवार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की विश्वसनीयता और उद्देश्यों के बारे में सवाल उठाए थे. साथ ही पवार ने संसद में भाजपा के बहुमत को देखते हुए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग पर भी सवाल उठाया था. उन्होंने दावा किया कि अडानी ग्रुप को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है.

हालांकि, अडानी मामले पर विपक्ष की जेपीसी जांच की मांग को गलत ठहराने के कुछ दिनों बाद ही शरद पवार अपने बयान से मुकर गए. एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान, शरद पवार ने कहा, “विपक्षी दल के हमारे मित्र अगर जेपीसी जांच पर जोर देते हैं तो हम विपक्षी एकता के लिए उनका विरोध नहीं करेंगे. मैं उनके विचारों से सहमत नहीं हूं लेकिन यह तय करने के लिए विपक्ष के तौर पर हम एकजुट हैं, मैं उनका साथ दूंगा. हम जेपीसी जांच को लेकर जोर नहीं देंगे.”

पीएम के डिग्री विवाद पर भी दिया था बयान

इसके पहले, शरद पवार ने पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर भी बयान देकर विपक्ष को झटका दिया था. शरद पवार ने कहा था कि जब बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे मौजूद हैं, तो क्या देश में किसी की शैक्षणिक डिग्री राजनीतिक मुद्दा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पायलट के अनशन के साथ सड़क पर आई कांग्रेस की अंदरुनी कलह, BJP ने पूछा- घोटालों और दलितों के शोषण पर मौन क्यों हैं कांग्रेस?

एनसीपी प्रमुख ने कहा था कि धर्म और जाति के नाम पर मतभेद पैदा किए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हो गई हैं. इन मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है. यह पहला मौका नहीं था जब शरद पवार के विचार सरकार को निशाना बनाने के मामले में विपक्षी गुट से अलग नजर आए. वहीं शरद पवार के बयानों के बाद तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

12 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

15 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

25 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

27 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

33 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

40 minutes ago