यूटिलिटी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकता है तोहफा, महंगाई भत्ते में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार की होली बड़ी ही रंगीन रहने वाली है. केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली को सौगात देते हुए उनका महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सरकार की ओर से महंगाई भत्ता की मौजूदा दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है.

एक साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव

महंगाई भत्ता यानी डियरनेस एलाउंस और डियरनेस रिलीफ यानी महंगाई राहत में केंद्र सरकार द्वारा हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ोतरी करने का नियम चल रहा है. मौजूदा महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए सीधा 4 फीसदी तक बढ़ जाएगा.

महंगाई भत्ता हो जाएगा 42 प्रतिशत

केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ते (डीए) के मौजूदा दर को 38 प्रतिशत बढ़ाते हुए 42 प्रतिशत कर सकती है. इसके लिए एक फॉर्मूले पर सहमति बनती हुई दिख रही है. श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए हर महीने महंगाई भत्ते की गणना  की जाती है.

श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का ही एक भाग है. इससे पहले 28 सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया था.

इसे भी पढ़ें: किसी को कैटरीना की हाइट तो किसी को सलमान की शादी की चिंता… लोगों ने Alexa से पूछे ऐसे कई सवाल

1 जनवरी 2023 से लागू होगा नया डीए

साल में दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा जनवरी और जुलाई में होने के चलते इस बार भी जनवरी में इसकी समीक्षा करते हुए बढ़ोतरी की जा सकती है. इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि  “दिसंबर, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी के लघभग बैठती है. सरकारके डीए में दशमलव को न लेने के चलते डीए में चार फीसदी अंक की वृद्धि हो सकती है. इसके लिए वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में वृद्धि का एक प्रस्ताव बनाएगा.सारी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद क जनवरी, 2023 से महंगाई भत्ते में वृद्धि एलागू होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

11 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

20 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

26 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

29 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago