राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ का तीसरा बम फोड़ दिया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. ये टैरिफ 9 अप्रैल यानी कि आज से लागू होगा. अमेरिका ने चीन की चरफ से लगाए गए 34 फीसदी टैरिफ के बाद ये कदम उठाया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जब अमेरिका को चुनौती दी जाती है तो जवाब और भी मजबूत और दृढ़ तरीके से दिया जाता है.
लेविट ने आगे कहा, चीन द्वारा अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करना बड़ी गलती थी, अगर अमेरिका पर हमला है, तो वह और भी ताकत से विरोधियों पर पलटवार करता है. इसी के चलते 9 अप्रैल से अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि चीन किसी की तरफ कदम बढ़ाता है तो वह बहुत उदार होगा.
इस दौरान कैरोलिना लेविट ने चीन की व्यापार नीतियों की जमकर आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों के लिए आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का भी आरोप लगाया. लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी इकोनॉमिक सरेंडर का युग खत्म हो चुका है. ट्रंप अब अमेरिकी वर्कर्स और कंपनियों को मूर्खतापूर्ण व्यापार के हाथों बर्बाद होने की मंजूरी नहीं देंगे, जो लाखों हाई-पेइंग जॉब्स को छीन लेती हैं और देश भर में समुदायों को खोखला कर देती हैं”
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…