देश

60 साल में 6 बार टूटी शिवसेना, उद्धव माथे सबसे बड़ा ‘कलंक’; देखें 1991 से 2026 तक की पूरी टाइमलाइन

Shiv Sena Split History: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और बेहद गहमागहमी भरा दिन है. 19 जून 1966 को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित की गई शिवसेना आज अपने सफर के 60वें साल में प्रवेश कर रही है. इस मौके पर मुंबई की सड़कों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक ‘असली विरासत’ को लेकर एक बार फिर भीषण शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. हालांकि, इस खौस मौके के दौरान ही उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना में फिर से बगावत की बात शुरू हो गई है. आइये जानें अब तक कितनी बार इसमें टूट हुई है.

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना गोरेगांव स्थित ‘नेस्को सेंटर’ (NESCO Centre) में करीब 30 हजार से अधिक पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों की भारी भीड़ जुटाकर हुंकार भर रही है, वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) सायन के ‘शन्मुखानंद हॉल’ (Shanmukhananda Hall) में अपने वफादार कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए भावनात्मक राजनीतिक संदेश दे रही है.

ये भी पढ़ें: बागियों की बल्ले-बल्ले: उद्धव का नोटिस, सरकार ने दी Y+ सुरक्षा; कहां पहुंचा महाराष्ट्र का खेला?

60 साल में 6 बार टूटी शिवसेना (Shiv Sena Breakdown Timeline)

बालासाहेब की उंगली पकड़कर चलने वाले इस संगठन को सबसे गहरे और जानलेवा जख्म उसी दौर में मिले हैं, जब इसकी कमान उद्धव ठाकरे के हाथों में आई. आइए जानते हैं शिवसेना के इतिहास में हुए उन 6 बड़े विद्रोहों की पूरी टाइमलाइन

1. साल 1991: छगन भुजबल का पहला बड़ा विद्रोह

शिवसेना के इतिहास में पहला बड़ा सांगठनिक झटका साल 1991 में लगा, जब कद्दावर ओबीसी नेता छगन भुजबल ने 17 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी. भुजबल ने तत्कालीन शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की कार्यशैली पर खुले सवाल उठाए थे और पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया था. हालांकि, बालासाहेब के रसूख के आगे यह बगावत पार्टी का वजूद नहीं हिला सकी.

2. साल 2003: उद्धव राज का आगाज और टूट की शुरुआत

यह साल शिवसेना के इतिहास का टर्निंग पॉइंट माना जाता है. साल 2003 में महाबलेश्वर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे को शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इसी फैसले के बाद से पार्टी के भीतर असंतोष का ऐसा बीज पड़ा, जिसके बाद पार्टी के भीतर एक के बाद एक 4 बड़े दलबदल और विभाजन देखने को मिले.

3. साल 2005: नारायण राणे की खुली बगावत

उद्धव ठाकरे को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाए जाने और उनके कामकाज के तौर-तरीकों का सबसे पहला प्रखर विरोध पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने किया. साल 2005 में राणे ने उद्धव के नेतृत्व को सीधी चुनौती दी. इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और वे अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. इस टूट ने कोंकण क्षेत्र में शिवसेना को भारी नुकसान पहुंचाया.

4. साल 2006: राज ठाकरे का जाना पारिवारिक विभाजन

बालासाहेब ठाकरे के भतीजे और पार्टी के सबसे आक्रामक चेहरे राज ठाकरे को शिवसैनिकों में बालासाहेब की छवि दिखती थी. लेकिन उद्धव ठाकरे से वैचारिक मतभेदों और पार्टी में किनारे किए जाने से नाराज होकर साल 2006 में राज ठाकरे ने भारी मन से शिवसेना छोड़ दी. उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ (MNS) की स्थापना की, जिसने शिवसेना के पारंपरिक मराठी कोर-वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई.

5. साल 2022: एकनाथ शिंदे का महा-विद्रोह

जून 2022 में इतिहास का सबसे विनाशकारी तूफान आया. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की कार्यशैली और कांग्रेस-एनसीपी के साथ अप्राकृतिक गठबंधन के खिलाफ विद्रोह करते हुए पूरे 40 विधायकों के साथ बगावत कर दी. इस महा-विद्रोह के चलते उद्धव ठाकरे को न सिर्फ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, बल्कि चुनाव आयोग (ECI) के फैसले के बाद शिवसेना का मूल नाम और ‘तीर-कमान’ का पारंपरिक चुनाव चिह्न भी हमेशा के लिए छिन गया. उद्धव के हिस्से सिर्फ ‘मशाल’ आई.

6. साल 2026: लोकसभा में ‘ऑपरेशन टायगर’

बगावत का यह सिलसिला थमा नहीं है. साल 2026 के इस जून महीने में, जब पार्टी अपना 60वां स्थापना दिवस मना रही है, उद्धव ठाकरे के माथे पर सबसे नया दाग लगा है. लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों (संजय जाधव, ओमराजे निंबालकर समेत) ने पाला बदल लिया है और संसद में अलग गुट बनाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंप दिया है. ये सभी बागी सांसद एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली मूल शिवसेना में विलय की अंतिम तैयारी में हैं, जिससे उद्धव का राष्ट्रीय वजूद खतरे में पड़ गया है.

ये भी पढ़ें: ‘बागी बलिया’ से फिर होगी बगावत! ओपी राजभर ने क्यों किया दावा? अखिलेश को घेरा; बोले- SP तो टूटेगी

संसदों को जारी हुआ नोटिस (Maharashtra Shiv Sena UBT Rebellion)

इस जश्न के पीछे की कड़वी सच्चाई यह है कि शिवसेना में बगावत का दौर आज भी लगातार जारी है. ‘ऑपरेशन टायगर’ के तहत लोकसभा में उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों ने ऐन स्थापना दिवस से पहले बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. शिवसेना (UBT) ने इन सभी 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसने पार्टी के भीतर की तकरार को चरम पर पहुंचा दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

25 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

46 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

57 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago