यूटिलिटी

गूगल के AI का नया मामला आया सामने , PM Modi पर आपत्तिजनक जवाब देने पर हुई यह कार्रवाई

Google AI on PM Modi: AI भविष्य में मानव के लिए कहीं खतरा न बन जाए, इसकी चिंताओं के बीच भारत में एक नया विवाद सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गूगल के एआइ टूल जेमिनी (Google Gemini) ने जो जवाब दिया उसके कारण इस पर भेदभाव करने के आरोप लग रहे हैं. केंद्र सरकार जेमिनी के जवाब को ‘आपत्तिजनक और अवैध’ मानते हुए नोटिस देने की तैयारी कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

एक यूजर ने बताया कि जब उन्होंने गूगल के AI टूल Gemini से PM मोदी के बारे में पूछा तो AI ने जो जवाब दिया वह भेदभाव पूर्ण है. जानकारी के लिए जब जवाब का सोर्स पूछा गया, तो AI ने कुछ विशेषज्ञों का हवाला दिया, जिनका नाम नहीं बताया गया. ट्विटर यूजर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें उन्होंने पूछा था कि क्या मोदी फासीवादी हैं? यही सवाल जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पूछा गया तब AI टूल ने गोलमोल जवाब दिया. गूगल के AI टूल Gemini के इस जवाब को भेदभाव बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी की जा रही है.

अब गूगल को सरकार थमाएगी नोटीस

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये आईटी आईटी एक्ट के नियम 3(1)(बी) का सीधा उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं. वहीं अब सरकार Google को नोटिस भेजने की योजना बना रही है, जिसमें यह पूछा जाएगा कि Gemini इस तरह की जानकारी क्यों दे रहा है. IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इसे IT नियमों के उल्लंघन और कई दंड संहिता प्रावधानों का उल्लंघन बताया.

इससे पहले भी लगें है आरोप

यह पहली बार नहीं है जब Google की AI को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है. सरकार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या Gemini अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बारे में इसी तरह की पूछताछ का जवाब देने से कतराता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago