देश

Operation Sindoor: शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत की सेना के एक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं.

उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है. वह जहां भी होंगे आज थोड़ी शांति में होंगे. मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद.

भारतीय सेना को धन्यवाद दिया

शुभम की पत्नी ने भारतीय सेना का भी धन्यवाद अदा किया. उन्होंने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनकर मैं बहुत ज्यादा भावुक थी. शुभम को शांति मिली होगी. शायद अब ऐसा कृत्य किसी के साथ न हो. यह वह बदला है जिसकी हम मांग रहे थे. हम लोगों ने आतंकवाद की एक-एक जगह को टारगेट किया है और उनकी जगह को नष्ट किया है. यह आतंकवाद पर बड़ा हमला है. सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है. हमें सरकार पर पूरा भरोसा था.

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि मैं लगातार न्यूज देख रहा हूं. मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश की जनता का दर्द सुना. जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया है, उसके लिए मैं हमारी सेना को धन्यवाद देता हूं. जबसे हमने यह खबर सुनी है, मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है.

मैं पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को नष्ट कर दिया है. हम लोग जब से खबर मिली, सारी रात टेलीविजन के सामने बैठे थे. देश को फर्क है. सारे देश की जो मांग थी, उसे पूरा किया है.

उन्होंने कहा कि हमें पीएम मोदी पर पूरा भरोसा पहले ही दिन से था. वह खरे उतरे हैं. अपनी सशक्त सेनाओं से अपील है कि जब तक आतंकवाद का समूल नाश न हो जाए, तब तक कार्रवाई जारी रखें. ऑपरेशन सिंदूर का नाम बहुत ही भावनात्मक है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: Pahalgam Attack का बदला, पीड़ितों को न्याय…भारत ने आधी रात पाक में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाईं


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago