वीडियो ग्रैब
Siddharth Nagar: उत्तर प्रदेश से सिद्धार्थनगर के सदर तहसील के एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल दो अन्य लोगों के साथ कहीं बैठे हुए हैं और वहीं पर एक शख्स खड़ा है, जो कि पहले रुपयों को गिनता है और फिर लेखपाल को पकड़ा देता है और लेखपाल रुपयों को जेब में रख लेता है. वायरल वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि लेखपाल योगेंद्र कुमार पर वरासत के एक मामले में शख्स से दो हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगा है.
वीडियो उस्का क्षेत्र के बकैनिहा गांव के एक लेखपाल का बताया जा रहा है. बुधवार को किसी से घूस ले रहे लेखपाल का पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गांव के विनीत कुमार ने वायरल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनसे लेखपाल ने वरासत के लिए दो हजार रुपये लिए हैं. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी लेखपाल गांव के चार-पांच अन्य लोगों से भी घूस ले चुके हैं. कहा ये भी जा रहा है कि वह बिना घूस लिए किसी का भी काम नहीं करते हैं. उनकी इसी हरकत से गांव के गरीब लोग परेशान हैं.
ये भी पढ़ं- UP News: “छह साल में यूपी में सब बदल गया”, विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने योगी सरकार की तारीफों के बांधे पुल
इस वीडियो के सामने आने के बाद उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल योगेंद्र कुमार को संबंधित क्षेत्र से हटाकर भूलेख कार्यालय में संबद्ध कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि इस पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है. उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह सिद्ध नहीं हुए हैं. इसीलिए जांच के बाद मामला अगर सत्य साबित हुआ तो लेखपाल पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…