Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Siddharth Nagar: घूस ले रहे थे लेखपाल, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, जांचकर होगी कार्रवाई

बुधवार को किसी से घूस ले रहे लेखपाल का पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गांव के विनीत कुमार ने वायरल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनसे लेखपाल ने वरासत के लिए दो हजार रुपये लिए हैं.

वीडियो ग्रैब

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Siddharth Nagar: उत्तर प्रदेश से सिद्धार्थनगर के सदर तहसील के एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल दो अन्य लोगों के साथ कहीं बैठे हुए हैं और वहीं पर एक शख्स खड़ा है, जो कि पहले रुपयों को गिनता है और फिर लेखपाल को पकड़ा देता है और लेखपाल रुपयों को जेब में रख लेता है. वायरल वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि लेखपाल योगेंद्र कुमार पर वरासत के एक मामले में शख्स से दो हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगा है.

वीडियो उस्का क्षेत्र के बकैनिहा गांव के एक लेखपाल का बताया जा रहा है. बुधवार को किसी से घूस ले रहे लेखपाल का पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गांव के विनीत कुमार ने वायरल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनसे लेखपाल ने वरासत के लिए दो हजार रुपये लिए हैं. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी लेखपाल गांव के चार-पांच अन्य लोगों से भी घूस ले चुके हैं. कहा ये भी जा रहा है कि वह बिना घूस लिए किसी का भी काम नहीं करते हैं. उनकी इसी हरकत से गांव के गरीब लोग परेशान हैं.

ये भी पढ़ं- UP News: “छह साल में यूपी में सब बदल गया”, विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने योगी सरकार की तारीफों के बांधे पुल

लेखपाल पर लिया गया एक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल योगेंद्र कुमार को संबंधित क्षेत्र से हटाकर भूलेख कार्यालय में संबद्ध कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि इस पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है. उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह सिद्ध नहीं हुए हैं. इसीलिए जांच के बाद मामला अगर सत्य साबित हुआ तो लेखपाल पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest