सचिन-सीमा लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म (फोटो फाइल)
Seema Haider: नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक तरफ जांच एजेंसियों के रडार पर हैं तो दूसरी तरफ उनको एक फिल्म में रोल भी ऑफर हुआ है. लेकिन चौंकाने वाली खबर ये है कि सीमा की अब राजनीति में भी एंट्री होने जा रही है. दरअसल, एनडीए के एक सहयोगी दल ने कहा है कि सीमा हैदर को क्लीन चिट मिलने के साथ ही अगर भारत की नागरिकता मिलती है, तो उनका पार्टी में स्वागत होगा. सीमा को यह ऑफर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) की तरफ से मिला है और बताया जा रहा है कि सीमा ने यह ऑफर स्वीकार भी कर लिया है.
आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं और उनको अगर सुरक्षा एजेंसियों से क्लिन चिट मिल जाती है और भारत की नागरिकता मिल जाती है तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीमा को क्लिन चिट मिल जाती है तो सीमा को प्रवक्ता बनाएंगे क्योंकि वह अच्छी वक्ता है. मासूम किशोर ने कहा कि भारत की नागरिकता अगर सीमा को मिल जाती है तो पार्टी के टिकट पर हम सीमा को 2024 में चुनाव भी लड़वा सकते हैं.
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से एटीएस पूछताछ कर चुकी है. वहीं खबरें आ रही थीं कि सीमा और सचिन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इन सबके बीच सीमा हैदर की किस्मत बदलती नजर आ रही है. सीमा हैदर को एक फिल्म में रोल ऑफर हुआ है. वह फिल्म निर्माता अमित जानी की आने वाली फिल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में रॉ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. इसके लिए अमित जानी ने अपनी टीम के साथ सीमा हैदर और सचिन से उसके गांव रबूपुरा पहुंच कर मुलाकात की. इस दौरान अमित जानी सीमा हैदर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अमित जानी के साथ फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया.
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर में इसलिए दिखती है अभिनेता और नेता बनने की दोनों खूबियां!
सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से आई हैं, तब से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं. भारत में सीमा और सचिन मीना की प्रेम कहानी भी खूब चर्चा में है. लोग यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि पबजी से प्यार की शुरूआत के साथ सीमा हैदर तीन मुल्कों की सरहदें पार कर भारत तो आ गईं, लेकिन वह कब तक भारत में रह पाएंगी या उनको पाकिस्तान तो नहीं भेज दिया जाएगा. फिलहाल, इन सब चर्चाओं के बीच सीमा को फिल्म और पॉलिटिकल पार्टी से मिल रहे ऑफर ने नई चर्चा शुरू कर दी है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…