देश

UP: 6 माह की मासूम को जंगल की झाड़ियों में फेंका, गश्त पर निकली पुलिस ने किया रेस्क्यू, रोने की आवाज सुन यात्री ने दी थी सूचना

Baby Girl Rescued By Police: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मुरादाबाद में डीपीएस स्कूल के पास कोई 6 माह की एक बच्ची को झांड़ियों में फेंक गया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक यात्री ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्ची को उठाया, तब रात के करीब 12 बज रहे थे. पुलिस उसे सीधे थाने ले गई.

मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार, रात की है. किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि डीपीएस स्कूल के सामने झांड़ियों में एक बच्ची के रोने की आवाज आ रही है. जिसके बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने वहां से बच्ची को रेस्क्यू किया और उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को भी दी गई. थाना प्रभारी के मुताबिक, बच्ची उम्र करीब 6 माह होगी. रात के अंधेरे में वो अकेले झांड़ियों में पड़ी थी.

एक वीडियो में बच्ची को झांड़ियों में रोते देखा जा सकता है. इस मामले में पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आखिर किसने बच्ची को इस तरह फेंका. पुलिस को ये शक भी है कि हो सकता है उसके माता-पिता ने ही उसे जंगल में छोड़ा हो. या फिर ये भी हो सकता है कि रंजिश के चलते किसी अन्य शख्स ने बच्ची को चुपके से उठाकर झाड़ियों में फेंका हो. पुलिस सभी एंगल पर मामले की तह तक जाने में जुट गई है.

थाना प्रभारी के मुताबिक, उन्होंने चाइल्ड लाइन और सीडब्ल्यूसी को सूचना दे दी थी. जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम थाने पर पहुंची, और बच्ची की देखभाल शुरू कर दी.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें— Viral Girl Seerat Naaz: “मोदी जी प्लीज मेरा स्कूल बनवा दो”, छात्रा की PM मोदी से अपील के बाद कठुआ स्कूल को नया रूप देने का काम हुआ शुरू

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago