होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने टीवी की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि दर्शक पर्दे पर भगवान के किरदार में नजर आने वाले हर एक्टर को हकीकत में भगवान मानते थे. इसमें एक किरदार था हनुमान का. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले दारा सिंह ने छोटे पर्दे पर अलग ही पहचान बनाई है. लेकिन पहले वह इस किरदार को करने से झिझक रहे थे.
दारा सिंह कुश्ती और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके है. जब उनको रामानंद सागर ने ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ का किरदार ऑफर किया तो वह काफी झिझक गए और उन्होंने पहली बार में ही इस किरदार को करने से साफ इनकार कर दिया. दरअसल, उनका मानना था कि इस किरदार के लिए उनकी उम्र काफी हो गई है. एक्टर ने डायरेक्टर को ये कहकर मना कर दिया था कि उनकी उम्र 60 साल है और उन्हें ‘हनुमान’ के रोल के लिए किसी युवा शख्स को लेना चाहिए.
लेकिन रामानंद सागर ने भी इस किरदार के लिए दारा सिंह को हां कहकर ही दम लिया. एक बार उस रोल के लिए हां कहने के बाद दारा सिंह ने उस किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत की. प्रतिदिन कम से कम 2 लीटर दूध पीने और आधा किलो मटन खाने वाले दारा सिंह ने हनुमान बनते ही मांसाहार छोड़ दिया। वह दिन-रात अपने किरदार की प्रैक्टिस करते रहते थे.
दिलचस्प बात यह है कि ‘रामायण’ में फर्राटेदार संस्कृत डायलॉग बोलने वाले इस एक्टर की हिंदी बहुत कमजोर थी. उन्हें पंजाबी के अलावा किसी भी भाषा में डायलॉग बोलने में काफी दिक्कत होती थी. बता दें, ‘रामायण’ में उनके ज्यादातर डायलॉग्स डब किए गए थे.
‘हनुमान’ बने दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके कद के कारण कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी. पर्दे पर एक्टर के सामने छोटे दिखने के डर से तमाम टॉप एक्ट्रेस उनका नाम सुनते ही फिल्म का ऑफर ठुकरा देती थीं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…