Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: 6 माह की मासूम को जंगल की झाड़ियों में फेंका, गश्त पर निकली पुलिस ने किया रेस्क्यू, रोने की आवाज सुन यात्री ने दी थी सूचना

Moradabad Child Rescue : यहां रात 12 बजे पुलिसकर्मी जब गश्त पर निकले तो एक स्कूल के सामने की झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज आई. पुलिसकर्मियों ने उसको गोद में उठाया और थाने ले गए.

आधी रात झांड़ियों में रोती मिली 6 महीने की बच्ची

Baby Girl Rescued By Police: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मुरादाबाद में डीपीएस स्कूल के पास कोई 6 माह की एक बच्ची को झांड़ियों में फेंक गया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक यात्री ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्ची को उठाया, तब रात के करीब 12 बज रहे थे. पुलिस उसे सीधे थाने ले गई.

मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार, रात की है. किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि डीपीएस स्कूल के सामने झांड़ियों में एक बच्ची के रोने की आवाज आ रही है. जिसके बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने वहां से बच्ची को रेस्क्यू किया और उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को भी दी गई. थाना प्रभारी के मुताबिक, बच्ची उम्र करीब 6 माह होगी. रात के अंधेरे में वो अकेले झांड़ियों में पड़ी थी.

moradabad-child-rescue

एक वीडियो में बच्ची को झांड़ियों में रोते देखा जा सकता है. इस मामले में पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आखिर किसने बच्ची को इस तरह फेंका. पुलिस को ये शक भी है कि हो सकता है उसके माता-पिता ने ही उसे जंगल में छोड़ा हो. या फिर ये भी हो सकता है कि रंजिश के चलते किसी अन्य शख्स ने बच्ची को चुपके से उठाकर झाड़ियों में फेंका हो. पुलिस सभी एंगल पर मामले की तह तक जाने में जुट गई है.

थाना प्रभारी के मुताबिक, उन्होंने चाइल्ड लाइन और सीडब्ल्यूसी को सूचना दे दी थी. जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम थाने पर पहुंची, और बच्ची की देखभाल शुरू कर दी.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें— Viral Girl Seerat Naaz: “मोदी जी प्लीज मेरा स्कूल बनवा दो”, छात्रा की PM मोदी से अपील के बाद कठुआ स्कूल को नया रूप देने का काम हुआ शुरू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital