देश

लखनऊ में इस वजह से विश्वकप फाइनल जीत जाती टीम इंडिया! अखिलेश ने वजह बताते हुए ले ली BJP की चुटकी

UP Politics: जबसे इंडिया ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप का फाइनल मैच हारी है, तभी से इस बात को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. विपक्षी दलों के बयान पर बयान सामने आ रहे हैं और इसको लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि इस मैच में मिली हार से भारतवासी भी बहुत दुखी हैं लेकिन इस पर लगातार विपक्षी दलों के नेता भी हमला बोल रहे हैं. संजय राउत के बाद अब ताजा बयान अखिलेश यादव की ओर से सामने आया है. सपा प्रमुख ने दावा करते हुए कहा कि अगर विश्वकप का फाइनल मैच गुजरात की जगह पर लखनऊ में होता तो टीम इंडिया ही ये मैच जीतती.

पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला गुजरात की जगह लखनऊ में होता तो टीम इंडिया हर हाल में फतह हासिल करती. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम को भगवान विष्णु और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद मिलता. बता दें कि 19 नवम्बर को भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. भारत की हार पर पहले संजय राउत और अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोला है.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Mandir: 80 फीसदी पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य, अब इस हिस्से में तेज गति से आगे बढ़ा काम

लखनऊ में मैच जीतने की सपा प्रमुख ने बताई वजह

अखिलेश यादव ने इकाना स्टेडियम का नाम लेते हुए चुटकी ली और कहा कि, पहले लखनऊ के स्टेडियम का नाम इकाना था जो कि भगवान विष्णु का नाम है, इसके बाद बीजेपी ने इसका नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिया. इसी वजह से अगर फाइनल मैच लखनऊ के स्टेडियम में होता तो भगवान विष्णु के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद भी टीम इंडिया को मिलता और हम फाइनल मैच जीत जाते. इसी के साथ अखिलेश ने पिच को लेकर हमला बोला और कहा कि, अब सुनने में आ रहा है कि वहां की पिच में गड़बड़ी थी.

खेलों में राजनीति कर रही है भाजपा

बता दें कि मैच की हार पर हमला बोलने के साथ ही सपा प्रमुख ने कपिल देव को मैच में आमंत्रित न करने पर भी सवाल खड़े किए हैं और भाजपा पर निशाना साधा है. अखिलेश ने एक्स ( ट्विटर) पर कहा कि बीजेपी के राज में खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक व्यवहार सिर्फ महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ ही नहीं हो रहा, बल्कि अब क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ ही दुर्व्यवहार हो रहा है. इसी के साथ कपिल देव को लेकर कहा कि कपिल देव ने भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया था, वो देश के आदर्श हैं, लेकिन फाइनल मैच में उन्हें न बुलाना उनका अपमान करना है, जिससे हर खेल प्रेमी दुखी है. इसी के साथ अखिलेश ने भाजपा पर खेलों में राजनीति करने का भी आरोप लगाया है और निंदनीय बताया है.

संजय राउत ने कहा मुम्बई में होना चाहिए था मैच

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच को लेकर इससे पहले शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने फाइनल मैच को लेकर कहा था कि,इसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना चाहिए था. अगर ऐसा होता तो टीम इंडिया मैच जीत जाती. इसी के साथ उन्होंने भी भाजपा पर निशाना साधा था और कहा था कि, इस बार क्रिकेट में एक राज्य की राजनीतिक लॉबी की एंट्री हो गई है. इसी के साथ ही संजय ने मैच को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि बीजेपी बनाम ऑस्ट्रेलिया का नाम दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago