देश

हमारी सरकार ने राजस्थान में 5 साल में 2 लाख, लेकिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश में दिया मात्र 21 लोगों को रोजगार: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Vadra Rally Today: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी शाहपुरा में जनसभा संबोधित करने आईं. यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और अपनी पार्टी की सरकार की तारीफ की. शाहपुरा में प्रियंका ने कहा, “राजस्थान में हमारी सरकार ने 5 सालों में 2 लाख रोजगार बनाए. क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया..आप सोच रहे होंगे कि लाखों को रोजगार दिया..आप सोच रहे होंगे कि हजारों को रोजगार दिया…नहीं दिया. मैं बताती हूं- मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने साढ़े 3 सालों में मात्र 21 रोजगार दिए हैं.”

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज चूरू भी जाएंगी, जहां वे चूरू कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में जयपुर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगी. इसको लेकर मंगलवार शाम होटल सनसिटी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया.

यह भी पढ़िए: “राजस्थान को तबाही की ओर ले जाया जा रहा”, पीएम मोदी बोले- सचिन पायलट को सजा देने पर तुली है कांग्रेस

राहुल ने भी बोला भाजपा पर हमला

प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी भी राजस्थान आए. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भरतपुर के नदबई में एक जनसभा को संबोधित किया. नदबई में राहुल ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा, “जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं. एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है. वे सामने से टी.वी. में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं. पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है. दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा…”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago