Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज हुई बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत, जानें, क्या है पूरा मामला

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कथा के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है.

पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कथा के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. ये शिकायत आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ की है. धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कथावाचन के दौरान महिलाओं को लेकर कहा था कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है उन्हें हम लोग खाली प्लॉट समझते हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है, समझ लेते हैं कि उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है.

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया है. उनके इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. अब इसी बयान के विरोध में आजाद अधिकार सेना की महासचिव नूतन ठाकुर ने महिला आयोग से शिकायत की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जो निंदनीय है. इसलिए उनपर बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

महिलाओं की तुलना खाली प्लॉट से की थी शास्त्री ने

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. नूतन ठाकुर का कहना है कि एक महिला की तुलना प्लॉट से करना बिल्कुल गलत है. यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है. इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग मामले में तुरंत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital