कई देशों में दिखा सूर्यग्रहण
इस साल के आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर दिनभर कौतूहल का माहौल बना रहा.ये सूर्यग्रहण दुनिया के देशों में देखा गया. सूर्यग्रहण आइसलैंड से दो बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ था. भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा. भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा गया. आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया . सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल का समापन होगा. बताया जा रहा है कि आज सूर्य ग्रहण शाम 4:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम करीब 6 बजे होगा.
इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के साक्षी उत्तर प्रदेश के सीएम योग आदित्यनाथ भी बने . गोरखपुर के तारामंडल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूर्य ग्रहण देखा. खास चश्मे और टेलिस्कोप की मदद से सीएम योगी ने इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण को देखा. उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मांड में बहुत से रहस्य हैं, जिन्हें जानने और समझने की आवश्यकता है. लखनऊ में भी यह नजारा देखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे.
–भारत एक्सप्रेस
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…