देश

अडानी समूह का सॉलिड प्लान; हर घर तक पहुंचेगी CNG-PNG और बिजली, उपभोक्ताओं के दरवाजे पर होंगी रोजमर्रा की चीजें

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को करारा झटका लगा था. अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई और लगभग 100 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा. इस संकट से उबरने के लिए अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अब कमर कस ली है. हालांकि, अभी भी उनके सामने बड़ी चुनौतिया खड़ी हैं, लेकिन उसके बाद भी अडानी समूह इन चुनौतियों से लड़ते हुए धीरे-धीरे सफलता की राह पर आगे बढ़ रहा है. इन बाधाओं को पार करने में अडानी समूह का एफएमसीजी सेक्टर और आम लोगों की जिंदगियों से सीधे जुड़ा बिजनेस काफी मददगार साबित हो रहा है. अडानी समूह को एक बीटुबी कंपनी के तौर पर देखा जाता है। मतलब ऐसी कंपनी जिसका ज्यादातर कारोबार दूसरी कंपनियों के साथ होता है और सीधे आम कस्टमर से उनका सामना कम ही होता है, लेकिन अब अडानी समूह ने बीटूसी यानी सीधे कस्टमर तक पहुंचने की मुहिम भी तेज कर दी है.

आम लोगों पर फोकस

अडानी समूह आगे बढ़ने के लिए उपभोक्ता-केंद्रित व्यवसायों पर फोकस कर रहा है, जिसमें वह हवाई अड्डे, ऊर्जा और गैस वितरण या फिर रियल एस्टेट और एफएमसीजी को तवज्जो दे रहा है. कई ऐसे बिजनेस हैं जिसमें अडानी समूह तेजी से आगे बढ़ रहा है. मिसाल के तौर पर ऊर्जा के क्षेत्र में. यहां पर अडानी समूह न सिर्फ बिजली पैदा करने का काम कर रहा है, बल्कि तेजी से डिस्ट्रिब्यूशन के बिजनेस को भी बढ़ा रहा है.

1.03 बिलियन डॉलर का इक्विटी फंड जुटाने की योजना

अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल), जिसका नाम हाल ही में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस रखा गया है, ने 1.03 बिलियन डॉलर का इक्विटी फंड जुटाने की योजना बनाई है, और अगले कुछ वर्षों में 4,500-5,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है. यह 15,000 सर्किट किमी (सीकेएम) से अधिक के ट्रांसमिशन नेटवर्क की योजना है. जिसमें 4,400 सीकेएम निर्माणाधीन है.

सीएनजी-पीएनजी के बिजनेस में तेजी से बढ़ने का प्लान

प्राक्रतिक गैस के बिजनेस में भी अडानी समहू तेजी से आगे बढ़ने का प्लान बना रहा है. पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और सीएनजी के शहरी गैस वितरण व्यवसाय में, अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) का ध्यान देश के नए भौगोलिक क्षेत्रों में पाइपलाइन नेटवर्क बनाने पर है. वर्तमान में इसमें 460 सीएनजी स्टेशन, 704,000 पीएनजी घर और 7,435 औद्योगिक और वाणिज्यिक कनेक्शन हैं.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: क्या सीएम का चेहरा नहीं होंगे कमलनाथ ? कांग्रेस नेता के बयान से सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा, उमंग ने खुद को बताया जंगल का शेर

एफएमसीजी में, अडानी विल्मर धीरे-धीरे भोजन और एफएमसीजी के पक्ष में खाद्य तेलों (मूल्य में 79 प्रतिशत योगदान) पर अपनी निर्भरता कम कर रही है. वह अपने बिजनेस में गेहूं का आटा, चावल, दालें और चीनी को शामिल कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

5 minutes ago

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

9 minutes ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

11 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

14 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

15 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

23 minutes ago