लाइफस्टाइल

अपनी महंगी और हैंडलूम साड़ियों का इस तरह रखें ख्‍याल, सालों-साल चमक रहेगी बरकरार

National Handloom Day:आपने अक्सर देखा होगा की ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहने की काफी शौकीन होती है और भी क्यों न महिलाएं साड़ीयां पहनने के बाद काफी खूबसूरत दिखाई देती है. लेकिन कई बार साड़ियां रखे-रखे खराब हो जाती है या फिर साड़ी में से कलर निकलने लगता है जिसकी वजह से महिलाएं उस साड़ी को पहनना पसंद नहीं करती है. पर क्या आप जानते है कि एक साड़ी ऐसी भी है जिससे पहने के बाद काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है. हम बात कर रहे है हैंडलूम साड़ी की माना जाता है कि हर वर्ष 7 अगस्त को National Handloom Day मनाया जाता है.

यह साड़ीयां खूबयूरत तो होती है लेकिन साथ ही बहुत महंगी भी जिस वजह से इन्हें पहनने के साथ स्टोर करते वक्त भी काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इन महंगी व खूबसूरत साड़ियों को लंबे समय तक पहन सकती हैं. अगर आपने भी कोई हैंडलूम साड़ी खरीदी है या आपके पास पहले से ही ऐसी कोई साड़ी है तो आइए जान लेते हैं इस तरह की साड़ियों को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में.

साड़ियों को रखने का तरीका

अगर आप अपनी हैंडलूम साड़ियों की सुंदरता को बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें कैसे रखना है ये जानना भी बहुत जरूरी है. ऊपर हमने आपको बताया उसे सूती कवर में रखना, दूसरा है कि उसे आप अलमारी में कैसे लटकाते हैं. इसके लिए लोहे के हैंगर्स का इस्तेमाल न करें क्योंकि बीतते वक्त के साथ उनमें जंग लग सकती है और ऐसे में उससे साड़ियां खराब हो सकती हैं. बनारसी साड़ी , चंदेरी सिल्क साड़ी , ऑर्गेजा साड़ी और कटान सिल्क साड़ी बहुत ही नाजुक होती हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी लटकाने की गलती न करें क्योंकि इससे उनका शेप भी बिगड़ सकता है. मोटे लकड़ी के हैंगर का उपयोग किया जा सकता है.

कॉटन कवर में करें स्टोर

हैंडलूम साड़ियों को हमेशा कॉटन के कवर में रखें इससे उनका कलर, डिजाइन सब बरकरार रहता है. सूती कवर से साड़ियां धूल और नमी से बची रहती हैं. इसमें भी कोशिश करें कि कवर सफेद रंग का ही हो इसके अलावा एक बैग में एक ही साड़ी रखें. कई सारी साड़ियों को एक साथ स्टोर करने की गलती न करें क्योंकि इससे सूती कवर में पैक करने के बावजूद साड़ी की चमक खराब हो सकती है.

ये भी पढ़ें:Government Scheme: आपके घर में बेटी जन्‍म लिया तो सरकार देगी 21 हजार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

सिर्फ ड्राइक्लीन करवाएं

हैंडलूम साड़ी के केयर टिप्स में दूसरे नंबर पर आता है कि ऐसी साड़ियों को घर पर खुद से धोने की जगह ड्राईक्लीन करवाएं. हैंडलूम साड़ियां नाजुक होती है जरा सी भी हार्डनेस इनके रंग, बनावट और डिजाइन को बदल सकती है. बेहतर होगा कि अपनी इन महंगी साड़ियों को ड्राई क्लीन करवाएं. ड्राई क्लीनिंग में तेल, गंदगी और दाग-धब्बों को हटाने के लिए ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है. पानी का उपयोग नहीं होता है इस वजह से साड़ियों की चमक सालों-साल बरकरार रहती है. खासतौर से जरी की साड़ियां, जरी पानी और तेज धूप के संपर्क में आने पर काली और कमजोर हो जाती है.

सीधे धूप में न सुखाएं

सिल्क साड़ियों को कभी भी सीधे धूप में सुखाने की गलती न करें लंबे समय तक यूवी किरणों और गर्मी के संपर्क में रहने से ऐसी साड़ियां खराब हो सकती हैं, इनकी चमक पर असर पड़ता है. रेशम एक नेचुरल रेशा है और इसे सांस लेने की जरूरत पड़ती है, धूप में सुखाने से भी इन साड़ियों का रंग भी फीका पड़ जाता है. तो छांव में आराम से इन्हें सूखने का मौका दें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago