देश

PM Modi in Rajasthan: कुछ लोग विकृत विचारधारा के शिकार, नहीं चाहते अच्छा होते देखना- राजस्थान में पीएम मोदी

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर थे. राज्य के राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की. नाथद्वारा पहुंचे पीएम मोदी ने रोड शो भी किया और बाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्य के सीएम अशोक गहलोत सहित कई मंत्री व सांसद मौजूद रहे.

कुछ लोग विकृत विचारधारा के शिकार

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विकृत विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते. उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आटा पहले की डाका पहले, सड़क पहले की सैटेलाइट पहले. लेकिन इतिहास गवाह है कि स्थाई और तेज विकास के लिए मूल व्यवस्थाओं के साथ ही आधुनिक इंफ्रा बनाना भी जरूरी होता है. जो लोग कदम-कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तौलते हैं वो कभी देश के भविष्य को ध्यान में रखकर योजना नहीं बना पाते.

राजस्थान से भारत के विकास को गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. वहीं सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है. राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है. राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी. प्रधानमंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि इस साल के बजट में भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 10 लाख करोड़ रुपए खर्च करना तय किया है. जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है तो इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है.

इसे भी पढ़ें: सपा विधायक की गुंडई, थाने में भाजपा उम्मीदवार के पति से की मारपीट, वीडियो वायरल

पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे- CM अशोक गहलोत

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने नाथद्वारा में इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे. पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

13 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

51 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago