Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi Bungalow Row: ‘सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं’- बगंला खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Vacates Bungalow: दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसे खाली कर रहा हूं. सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा.

Rahul Gandhi after vacating the bungalow

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपना बंगला खाली कर दिया

Rahul Gandhi Vacates Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपना बंगला खाली कर दिया. लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने तुगलक लेन के सरकारी आवास को खाली कर दिया है. आज दोपहर में एक ट्रक पर उनका सामान बंगले से बाहर निकलते दिखा. वहीं राहुल गांधी खुद बंगले में दरवाजा बंद करने के बाद ताला लगाते दिखे.

देश की जनता ने दिया घर

दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया. मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं. वहीं उन्होंने कहा कि मैं इसे खाली कर रहा हूं. सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा. सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं.

प्रियंका ने राहुल को बताया हिम्मती

राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है. लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे.

इसे भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan: सड़क दुर्घटना देख CM शिवराज ने रुकवाया अपना काफिला, गाड़ी से उतर घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

10 जनपथ में रहूंगा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल ने बंगला खाली करने के बाद कहा कि 19 साल बाद घर खाली कर रहा हूं. देश की जनता का ये घर है, अब मैं 10 जनपथ में रहूंगा. हालांकि, राहुल गांधी बंगले की चाबी सौंपते वक्त काफी भावुक नजर आए. राहुल गांधी ने तुगलक लेन के इस बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंपी हैं.

कोर्ट द्वारा एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी जिसके बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. जिसके बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुगलक लेन बंगला पूरी तरह से खाली कर दिया है. आज दोपहर में तुगलक लेन स्थित इस बंगले से कांग्रेस नेता के सामान से भरे ट्रक बाहर जाते दिखे. इससे पहले भी 14 अप्रैल को उन्होंने अपने बंगले से कुछ सामान दूसरी जगह भिजवाया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital